अंबिकापुर

हीटर पर पानी गर्म करते समय घर व दुकान में लगी आग, जलकर महिला की मौत

Incident: हीटर में अचानक हुआ शॉर्ट-सर्किट और पकड़ ली आग, चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसी महिला ने तोड़ा दम
less than 1 minute read
हीटर पर पानी गर्म करते समय घर व दुकान में लगी आग, जलकर महिला की मौत
Demo pic

अंबिकापुर. Incident: शनिवार की रात एक महिला हीटर पर गर्म पानी कर रही थी। इसी दौरान हीटर से शॉट सर्किट हो गया और घर व दुकान में रखे पेट्रोल के कारण आग लग गई। इस दौरान महिला भी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे इलाज के लिए सूरजपुर अस्पताल से मिशन अस्पताल अंबिकापुर लाए। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


सूरजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवनगर निवासी नैमून निशा पति शमसुद्दीन अंसारी ४५ वर्ष शनिवार की रात को हीटर से पानी गर्म कर रही थी। इसी दौरान हीटर से शॉट सर्किट हो गया और घर व किराना दुकान में आग लग गई।

इस दौरान महिला भी आग से गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे इलाज के लिए सूरजपुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों द्वारा रेफर करने पर परिजन उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे। यहां जांच पश्चात देर रात को चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


पेट्रोल से फैली आग
बताया जा रहा है कि महिला का घर व किराना दुकान सटा हुआ है। दुकान में बिक्री के लिए बॉटलों में भरकर पेट्रोल रखा हुआ था। शॉर्ट सर्किट से लगी आग पेट्रोल तक पहुंच गई और आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। इस दौरान महिला के बेटे व बहू दूसरे कमरे में थे, उन्हें पता नहीं चल पाया था।

Published on:
17 Mar 2024 09:17 pm
Also Read
View All
Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur To Italy: इटली के पति-पत्नी बने रिद्धि-सिद्धि के नए माता-पिता, जाने से पहले दोनों ने 3 महीने तक सीखी अंग्रेजी

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश

Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत