अंबिकापुर

आधी रात को भाभी बोलकर दरवाजा खुलवाया, बाहर निकली तो 2 नकाबपोशों ने…, बाकियों के बांध दिए हाथ-पैर

परिचित का आवाज होने के कारण महिला ने खोल दिया दरवाजा, जाते समय बेटे को दे गए धमकी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

2 min read
Women open the door
Women open the door

बैकुंठपुर. ग्राम पंचायत कंचनपुर में आधी रात को २ नकाबपोशों ने गांव के ही एक ग्रामीण के गले पर चाकू अड़ाकर दूसरे घर का दरवाजा खुलवाया। ग्रामीण ने भाभी-भाभी की आवाज लगाई। परिचित का आवाज होने के कारण महिला ने जैसे ही दरवाजा खोला, दोनों नकाबपोशों ने महिला के गले पर चाकू अड़ा दिया।

इसके बाद घर के अन्य सदस्यों के हाथ-पैर बांधकर जेवर, नकद सहित 79 हजार का सामान लूटकर फरार हो गए। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस विवेचना में जुटी है।


कोरिया जिले के कोतवाली थानांतर्गत ग्राम पंचायत कंचनपुर निवासी सुंदरीबाई बरगाह पति रामलखन बरगाह ने थाने में लिखित शिकायत सौंपी। उसने बताया कि 11 अक्टूबर को खाना खाकर परिवार के सभी सदस्य अलग-अलग कमरे में सो रहे थे। रात करीब 12.30 बजे घर के बगल में धान के खेत में रखवाली करने वाला चकरी राजवाड़े ग्राम जामपारा पहुंचा और भौजी-भौजी कहकर दरवाजा खुलवाया।

इससे मैंने सामने वाला दरवाजा खोला तो तत्काल 2 नकाबपोश व्यक्ति चकरी को पकड़ कर उसके गला पर चाकू रख दिया।वहीं जबरन अंदर घुसकर दरवाजा बंद कर बीच वाले कमरा में ले जाकर मेरा हाथ बांध कर बैठा दिया था।

चकरी को भी बांध दिया था। नाकाबपोश ने मेरे बड़े बेटे टिकुमार, बहू चन्दरानी, छोटा लड़का ओमप्रकाश, बेटी राजकुमारी, नाती प्रकाश को चाकू दिखाकर सभी का हाथ बांधकर बैठा दिया था। मुझे चाकू से मारने की धमकी देकर आलमारी की चाबी लूट ली और कमरे की आलमारी से सोने का मंगलसूत्र, झुमका, चांदी की पायल एवं 15 हजार रुपए नगद निकाल लिए।

इसके बाद बहू के कमरे की आलमारी का लॉकर तोड़कर 4 हजार रुपए नकद, सोने का मंगलसूत्र, झुमका, चांदी की पायल लूटकर अपने पास बैग में रख लिया।

सामान लूटने के बाद हम लोगों को चाकू दिखाकर मारने की धमकी देकर रसोई घर में बंद कर दिया। इसके बाद बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने धारा 392, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


नकाबपोश बोला- तुम बहुत उड़ते हो, बाल-बच्चे वाले हो, सुधर जाओ
प्रार्थी सुंदरीबाई ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद बेटा टिकुमार किचन की खिड़की तोड़कर बाहर निकला और पड़ोस के दोस्तों को फोन कर बुलाया। दो लुटेरे दुबले पतले, काला शर्ट, जीन्स और एक लूटेरा मोटा गिड्डा काला शर्ट, जिंस पहना था। दो युवकों ने काला नकाब तथा तीसरे ने लाल नकाब पहना था। तीनों के हाथ में चाकू थे।

सरगुजिहा हिन्दी भाषा में बोल रहे थे। मोटा वाला लुटेरा कान में ब्लूटूथ से दादा-दादा कहकर किसी से बात कर रहा था और बोला कि काम हो गया है। घर का कचरा फैला दिया और अटैची को तोड़ दिया है।

गिरोह का एक मोटा सदस्य मेरे लड़के टिकुमार को बोला, तुम बहुत उड़ते हो, बाल बच्चे वाले हो, सुधर जाओ। तीनों कमरे का सामान फैलाकर करीब 1.30 घंटे तक लूटपाट की।

Published on:
13 Oct 2018 06:55 pm
Also Read
View All
Couple Brutally Beaten: आधी रात दंपती को देखकर ग्रामीण बोले- तुम दोनों यहां चोरी करने आए हो? फिर बेदम पीटा, पति की मौत

BJP Leader Murder Case: मृत भाजपा नेता के परिजन बोले- हत्यारों का हो एनकाउंटर, हूटर बजाकर चलते थे, रेत की गाडिय़ों से 1000 की करते थे वसूली

Crime in Ambikapur: स्कूटी सवार युवती से छेडख़ानी, साथ रहे भाई ने विरोध किया तो बेल्ट-डंडे से बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई करतूत

Home Loan Fraud: होम लोन के 1.05 करोड़ दिलाकर कृषि विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी, कहा था- टेंशन मत लेना, सभी किस्तें मैं भरूंगा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता की जलाकर हत्या मामले में तीसरी मौत, भाई के बाद अब शिक्षक ने भी तोड़ा दम, फरसे से किया था वार