अंबिकापुर

Breaking News : शहर के बांसबाड़ी में मिली महिला की नग्न लाश, दुर्गंध आई तो देखने पहुंचे युवक भागे बदहवास

हत्या कर लाश फेंके जाने की जताई जा रही आशंका, महिला के शरीर पर सिर्फ ऊपरी हिस्से में ही थे कुछ कपड़े

2 min read
Women dead body

अंबिकापुर. शहर के बांसबाड़ी व कोसाबाड़ी के बीच जंगल में शनिवार को एक महिला की नग्न लाश मिली है। लाश पानी के दलदल के बीच थी। मवेशी चरा रहे युवकों की नजर उस पर पड़ी तो वे बदहवास वहां से भागे। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।

प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या 4-5 दिन पहले की गई है। फिलहाल पुलिस मृतिका की शिनाख्त में जुटी हुई है। महिला के शरीर पर कई जगहों पर गोदना का निशान थे।

ये भी पढ़ें

बिटिया@वर्क : बेटियों ने जाना मम्मी-पापा कैसे करते है काम, कई उनकी तरह ही चाहती हैं बनना


शहर के संजय पार्क से लगे बांसबाड़ी व कोसाबाड़ी के बीच जंगल में आस-पास के कुछ लोग शनिवार की सुबह मवेशी चरा रहे थे। इस दौरान वहां से दुर्गंध आने पर उन्होंने जंगल में तालाब के पास जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। एक महिला की नग्न लाश दलदल के बीच पड़ी थी। उसके शरीर के ऊपरी हिस्से में ही सिर्फ कुछ कपड़े बचे थे।

यह देख वे भागते हुए जंगल से बाहर निकले और इसकी जानकारी आस-पास के लोगों को दी। फिर मामले की जानकारी मोबाइल से कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही टीआई विनय सिंह बघेल अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को लोगों की मदद से तालाब के दलदल से बाहर निकलवाकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।

प्रथमदृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। महिला की उम्र 40 से 42 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने उसकी शिनाख्ती के लिए वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई उसे पहचान नहीं सका।

पुलिस द्वारा आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या 4-5 दिन पहले की कर दी गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर मृतिका की शिनाख्ती के प्रयास कर रही है।


नहीं हुई शिनाख्त, शरीर पर गोदना के निशान
मृतिका के शरीर के कई जगहों पर गोदना का निशान बने हुए हैं। इस मामले में पुलिस का मानना है कि मृतिका संभवत: ग्रामीण क्षेत्र की होगी। महिला की लाश नग्न स्थिति में पाई गई है। इससे प्रथमदृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।


काफी दलदल क्षेत्र में पड़ा था शव
महिला की लाश बांसबाड़ी व कोसाबाड़ी के बीच जंगल में स्थित तालाब में दलदल के बीच थी। काफी दलदल होने के कारण पुलिस को लाश बाहर निकालने में काफी परेशानी हुई। बांसबाड़ी के ही जीमन राम ने काफी मशक्कत के बाद लाश बाहर निकाली।

ये भी पढ़ें

16 साल की लड़की 200 किमी दूर स्टेशन पर मिली, पुलिस पहुंची तो युवक की ओर इशारा कर बताया, इसने मेरे साथ…
Published on:
29 Sept 2018 05:52 pm
Also Read
View All
Women Angry on Collector: शराब दुकान बंद कराने पहुंची थीं महिलाएं, कलेक्टर की बात सुनकर भडक़ गईं, कहा- नहीं चाहिए महतारी वंदन का पैसा

TS Singhdev on Hunger Strike: भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पर एफआईआर का कर रहे हैं विरोध

Doctor Slaps Patient Video: डॉक्टर ने ऑपरेशन थियेटर में महिला को जड़ा थप्पड़, कराने आई थी नसबंदी, परिजनों ने मचाया हंगामा

Congress Protest Video: आधी रात एक साथ धरने पर बैठे दीपक बैज और टीएस सिंहदेव, कुछ देर बाद पहुंचेंगे भूपेश बघेल

Ganga Dussehra: जिन तालाबों में कमल के फूल, वहां उतरती हैं ‘गंगा मैया’, जानिए गंगा दशहरा पर कौन-कौन सी होती हैं अनूठी परंपराएं