अंबिकापुर

घर के दरवाजे पर मिली थी शिक्षिका की लाश, रिश्तेदार महिला के दिमाग में क्लिक की ये बातें और पहुंच गई थाना, फिर ये कहा

दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे थे पड़ोसी, 5-6 दिन पुरानी लाश से आ रही थी बदबू, कोतवाली में महिला ने दर्ज कराई शिकायत
2 min read
• •
Updated: 28 Apr 2019, 8:20 PM IST
Teacher relative
Teacher relative

अंबिकापुर. एक सप्ताह पूर्व सेवानिवृत शिक्षिका की लाश उसके मकान के भीतर दरवाजे के पास पड़ा मिली थी। कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। लाश 5 से 6 दिन पुरानी थी। शिक्षिका ने शादी नहीं की थी और अकेली रहती थी।

वहीं इस मामले में पड़ोस में रह रही मृतिका की रिश्तेदार ने रविवार को कोतवाली पहुंच कर संदेह जाहिर किया है कि रिटायर्ड शिक्षिका की हत्या की गई है। कोई अज्ञात लोग चोरी की नीयत से घर में घुसे होंगे। विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी गई क्योंकि उनके शरीर पर जेवर भी नहीं थे।


शहर के सत्तीपारा निवासी 74 वर्षीय राजमनी दास सेवानिवृत शिक्षिका थी। वह शादी नहीं की थी और वर्ष 2005 में सेवानिवृत हो चुकी थी। इसके बाद से वह अकेले सत्तीपारा स्थित अरविन्द्र प्रेस के पीछे अपने मकान में रहती थी। वह प्रतिदिन पड़ोस में रहने वाली रिश्तेदार गीता के घर से पानी लाती थी।

पिछले सप्ताह वह 5-6 दिनों से वह उसके घर पानी लेने नहीं जा रही थी। 21 अपै्रल की सुबह गीता को शक हुआ और वह शिक्षिका के घर जाकर दरवाजा खटखटाई। दरवाजा अंदर से बंद था।

गीता ने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। लोगों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो दरवाजे के पास ही शिक्षिका की लाश पड़ी थी। लोगों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी थी। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पीएम कराने के बाद रिश्तेदार को सौंप दिया था।


हत्या की जताई आशंका
मृतिका की रिश्तेदार 58 वर्षीय गीता का कहना है कि राजमनी दास की हत्या की गई है। घटना दिवस अज्ञात लोगों ने चोरी की नियम से उसके घर के पीछे से कमरे में घुसा होगा। इसका विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी गई है।

उसके शव के पास खून के भी निशान थे। वहीं शरीर से कई जेवर गायब होने के अलावा कमरे में सामान भी बिखरा पड़ा था। गीता इसकी शिकायत दर्ज कराने के लिए रविवार को कोतवाली पहुंची थी।

Updated on:
28 Apr 2019, 8:20 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत