अंबिकापुर

दर्दनाक : सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षिका की मौत, स्कूल से शिक्षक पति के साथ लौट रही थी घर

अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर ग्राम गुमगा स्थित अटेम नदी के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई बाइक, घर में पसर गया मातम

2 min read
Road accident

अंबिकापुर. स्कूल से छुट्टी के बाद शनिवार की शाम अपने शिक्षक पति के साथ शिक्षिका घर लौट रही थी। दोनों अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर स्थित अटेम नदी पुल के पास पहुंचे ही थे कि बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई।

हादसे में सिर में चोट लगने से शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि पति को भी चोट लगी। दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर स्थिति में शिक्षिका को मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।

ये भी पढ़ें

रंग लगाने की बात पर हो गया सिर फुटौव्वल, महिला-पुरुषों ने घर पर बरसाए ईंट-पत्थर- देखें Video


सूरजपुर जिले के प्रेमनगर थानांतर्गत ग्राम शिवनगर निवासी दरोथिया मिंज 55 वर्ष बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग पर स्थित प्राइमरी स्कूल गुमगा में शिक्षिका के पद पर पदस्थ थी। वहीं शिक्षिका का पति बरथोलोमीयूस मिंज 57 वर्ष प्राथमिक स्कूल जूना लखनपुर प्रधानपाठक के पद पर पदस्थ हैं। शनिवार को पति-पत्नी बाइक से स्कूल गए हुए थे। स्कूल से छुट्टी के बाद पति अपनी पत्नी को लेने गुमगा स्कूल गया था।

वहां से पत्नी को लेकर घर शिवनगर के लिए रवाना हुआ। दोनों बाइक से अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर स्थित अटेम नदी पुल के पास पहुंचने ही वाले थे कि बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे शिक्षक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बाइक सीधे सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में शिक्षिका के सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि पति के हाथ-पैर में चोटें आईं।

वहां से गुजर रहे लोगों की मदद से दोनों को सूरजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां शिक्षिका की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया। परिजनों द्वारा घायल शिक्षिका को अंबिकापुर स्थित होलीक्रॉस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान देर रात 3 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पीएम पश्चात रविवार को उसका शव परिजनों को सौंप दिया।


घर में पसरा मातम
शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत से गांव में मातम पसर गया है। वहीं उनके परिजनों व बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें

video – श्री गुरुगोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव पर गुरुवाणी की गूंज
Published on:
04 Mar 2018 06:58 pm
Also Read
View All
Rape and Viral Photo: शादी करूंगा कहकर युवती से बलात्कार, फिर दूसरी लडक़ी से कर ली शादी, विरोध पर निजी पलों का फोटो-वीडियो किया वायरल

Aman Ojha Murder: अंबिकापुर के अमन ओझा की रंका में हत्या, पत्नी के अफेयर को लेकर वायरल किया था ये Video, कहा था- मेरी हो सकती है हत्या

Couple Skeleton: 6 साल पहले लापता प्रेमी जोड़े का जंगल में मिला कंकाल, कपड़े देख घरवाले बोले- ये विनोद और ज्योति के हैं

Ambikapur Suicide News: सट्टा में लाखों रुपए हार चुके अंबिकापुर के युवा व्यवसायी ने की आत्महत्या, छोड़े 2 सुसाइड नोट, लिखा- पापा मुझे माफ करना, मैं…

Kete Extension coal block: केते एक्सटेंशन कोल ब्लॉक को लेकर पूर्व डिप्टी CM टीएस ने उठाए सवाल, कहा- रामगढ़ की पहाडिय़ों को है खतरा