अंबिकापुर

मेडिकल दुकान की आड़ में संचालिका कर रही थी अवैध धंधा, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Illegal business by women: मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मेडिकल दुकान से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन व टेबलेट किए जब्त, काफी समय से नशीले सामान की बिक्री कर रही थी महिला
less than 1 minute read
मेडिकल दुकान की आड़ में संचालिका कर रही थी अवैध धंधा, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Police seized illegal tablets and injection

अंबिकापुर. Illegal business by women: शहर के जनपद पारा स्थित दर्श मेडिकल दुकान से नशीले इंजेक्शन व टेबलेट बिक्री की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने औषधि टीम के साथ मेडिकल दुकान में दबिश देकर 310 नग प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन एवं 318 नग प्रतिबंधित नशीला टेबलेट बरामद जब्त किया। मेडिकल दुकान की आड़ में नशीले पदाथों के खरीद फरोख्त के मामले में पुलिस ने दुकान संचालिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जनपदपारा रोड स्थित दर्श मेडिकल दुकान के संचालक द्वारा अपने मेडिकल दुकान एवं घर में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन एवं टेबलेट बिक्री की जा रही है।

सूचना पर कोतवाली पुलिस ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम के साथ मेडिकल दुकान में दबिश दी। पुलिस ने मेडिकल दुकान से 310 नग प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन एवं 318 नग प्रतिबंधित नशीले टेबलेट बरामद किया। जब्त नशीले पदार्थों की कीमत 83 हजार रुपए बताई जा रही है।

वहीं पुलिस ने मेडिकल दुकान संचालिका ज्योति जायसवाल पति देवेश जायसवाल उम्र 28 वर्ष निवासी जनपदपारा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 21(सी), 22(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


कार्रवाई में ये रहे शामिल
कार्रवाई में औषधि निरीक्षक अनिल कुमार पैकरा, आलोक कुमार मौर्य, थाना कोतवाली उप निरीक्षक सुनीता भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, महिला प्रधान आरक्षक अंजू एक्का, प्रधान आरक्षक अमित प्रताप सिंह, छत्रपाल सिंह, आरक्षक मंटू गुप्ता, विमल कुमार, शिव राजवाड़े, रूपचंद एक्का व सैनिक श्याम साहू शामिल रहे।

Updated on:
24 Feb 2024 09:01 pm
Published on:
24 Feb 2024 09:01 pm
Also Read
View All
Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video

Ambikapur News: मैनपाट में पत्नी और प्रेमी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रात में दोनों को देख लिया था साथ