अंबिकापुर

आधी रात किराए के मकान में रहने वाली युवती से मिलने पहुंचे 2 युवक, पड़ोसियों ने देखा तो कर दी हैवानियत

कई दिनों से युवती के मकान में रात में मिलने आता था युवक, मोहल्ले वालों को संदेह था कि यहां हो रहा है कोई गलत काम (Young girl beaten)
2 min read
Assault
Young girl beaten

अंबिकापुर. गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक युवती की पड़ोस के 8 लोगों ने मिलकर जमकर पिटाई (Young girl beaten) कर दी। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस आठों आरोपियों के खिलाफ बलवा का अपराध दर्ज कर लिया है। दरअसल हर रात को 12 बजे एक युवक टिफिन लेने युवती के घर पहुंचता था। इस पर मोहल्ले वालों को कुछ और ही संदेह था।


सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम लमगांव निवासी 24 वर्षीय प्रिया किस्पोट्टा पिता मुकुन्दराज अंबिकापुर में रहकर प्राइवेट नौकरी करती है। युवती नमनाकला स्थित एक किराये के मकान में रहती है। पीडि़ता (Assault) का आरोप है कि उसके पहचान का एक युवक आशीष भण्डारी कई दिनों से बीमार है।

इस वजह से पीडि़ता युवक को टिफिन बनाकर देती है। युवक हर रोज रात करीब 12 बजे ड्यूटी से घर लौटने के बाद टिफिन लेने युवती के घर जाया करता है। युवक अपने दोस्त अरुण सिंह के साथ मंगलवार की रात बाइक से टिफिन लेने गया था।

सरगुजा की क्राइम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Crime in ambikapur

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

युवती टिफिन देने घर से बाहर निकली थी, इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले विजय, करण, गोलू, अनिता, सीता सहित 8 लोग उनपर मोहल्ले का माहौल खराब करने का आरोप लगाने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि आठों ने मिलकर युवती (Young girl beaten) सहित दोनों युवकों की बेदम पिटाई कर दी।


युवती ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
पड़ोसियों की पिटाई (Assault) के बाद घायल पीडि़ता गांधीनगर थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस (Police) ने 8 आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 294, 323, 427, 506 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Published on:
20 Jun 2019 02:41 pm
Also Read
View All
Surguja Elephants Attack: हाथी के हमले में 2 लोगों की मौत, एक 3 दिन से था लापता, धान के खेत में मिला शव, दूसरा जा रहा था बेटी के घर

Surguja Crime News: युवक के सिर पर दे मारी कांच की बोतल, बाइक से हल्की लग गई थी टक्कर, आरोपी गिरफ्तार

ACB Raid: एसीबी ने बलरामपुर नान अधिकारी को 22 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, See Video

Ambikapur News: शिक्षा एवं साक्षरता उपसचिव चरणजीत सिंह तनेजा पहुंचे अंबिकापुर, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं से पूछा- कोई दिक्कत तो नहीं है

Ambikapur News: जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटर अंबिकापुर में गिरफ्तार! 3 लोगों को मारी थी गोली, लेने पहुंची झारखंड पुलिस