अंबिकापुर

पुलिया के ऊपर से बह रहा था पानी, पार करते समय बाइक समेत बहा युवक- देखें Video

Young man blown in river: सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र का है मामला, 24 घंटे से हो रही झमाझम बारिश के बाद नदी-नाले हैं उफान पर, युवक ने की भारी लापरवाही
2 min read
पुलिया के ऊपर से बह रहा था पानी, पार करते समय बाइक समेत बहा युवक- देखें Video
Young man blown in river with bike

अंबिकापुर. Young man blown in river: सरगुजा जिले में 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में जिले के लगभग सभी नदी-नाले उफान पर हैं। कई जगह पर पुल-पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है। लोग एक-जगह से दूसरी जगह जाने जाने जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे हैं। इसी बीच सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की दोपहर एक युवक पुलिया के ऊपर से बह रहे पानी को पार करने के दौरान बाइक समेत बह गया। गनीमत रही कि उसकी जान बच गई।


गौरतलब है कि मंगलवार की रात से हो रही झमाझम बारिश के कारण सरगुजा के नदी-नालों में पानी भर गया है। स्थिति ऐसी है कि कई जगहो ंपर पुल-पुलियों के ऊपर से पानी बह रहा है। दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिंदकालो पुलिया के ऊपर से भी बुधवार को पानी बह रहा था।

इसी बीच ग्राम बेलखरिखा निवासी ठुला राम कंवर पिता दीवान कंवर 30 वर्ष वहां पहुंचा और बाइक पर बैठकर वह पुलिया को पार करने लगा। इसी दौरान वह पानी के तेज बहाव में अनियंत्रित होकर गिर गया। उसने बहाव के बीच खुद को बहने से बचाने की कोशिश की लेकिन तेज बहाव के कारण वह बाइक समेत नदी में गिरकर बह गया।

गनीमत रही कि युवक को तैरना आता था और वह पानी के बहाव में बहते हुए आगे जाकर एक झाड़ी को पकड़ लिया। इससे उसकी जान बच गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Published on:
02 Aug 2023 09:10 pm
Also Read
View All
Attack on Surajpur Police: आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, घेरकर ASI और आरक्षक को पीटा, बनाया बंधक

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video