अंबिकापुर

घरवाले शादी को नहीं हुए राजी तो युवक ने शादीशुदा प्रेमिका के साथ खाया जहर, प्रेमी की मौत, प्रेमिका गंभीर

Commits suicide in love affair: एक दिन पहले ही घर से निकल गया था युवक, प्रेमिका को भी मिलने बुलाया और एक जगह बैठकर दोनों ने कर लिया जहर सेवन, युवक की इलाज के दौरान हो गई मौत, युवती को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया है भर्ती
2 min read
Love affair
Young man commits suicide in love affair

अंबिकापुर/लखनपुर. Commits suicide in love affair: लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 22 वर्षीय एक युवक गांव की ही शादीशुदा युवती से प्रेम करता था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन घरवाले इसके लिए राजी नहीं थे। इसी बीच 2 दिन पूर्व दोनों अपने-अपने घर से गायब हो गए और एक जगह बैठकर 29 अगस्त की सुबह दोनों ने जहर का सेवन कर लिया। जहर खाकर दोनों अपने-अपने घर पहुंचे और परिजनों को यह बात बताई। यह बात सुनकर उनके होश उड़ गए। दोनों को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में युवती को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है। यहां उसका उपचार जारी है।


सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोसगा देवभुडू निवासी राजनाथ केरकेट्टा पिता रूपसाय 22 वर्ष का गांव की ही शादीशुदा युवती फोकी बरगाह पिता जगदेव 23 वर्ष से लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। यह बात दोनों के घरवालों को भी पता थी।

दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन उनके घरवाले राजी नहीं थे। इसी बीच 28 अगस्त को युवक घर से लापता हो गया। 29 अगस्त की सुबह वह घर पहुंचा और परिजनों को बताया कि उसने व उसकी प्रेमिका ने जहर खा लिया है। यह बात सुनते ही परिजनों में हडक़ंप मच गया।

आनन-फानन में उसे लखनपुर अस्पताल ले जाया गया, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं युवती के परिजन भी उसे गंभीर हालत में लेकर लखनपुर अस्पताल पहुंचे। यहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया। अंबिकापुर में युवती का इलाज जारी है।


युवक ने प्रेमिका को बुलाया था मिलने
बताया जा रहा है कि 28 अगस्त को घर से निकलने के बाद युवक ने प्रेमिका को मिलने बुलाया था। इसके बाद दोनों ने एक साथ बैठकर जहर का सेवन कर लिया और दूसरे दिन अपने-अपने घर पहुंचे थे।

इधर पुलिस ने पीएम पश्चात युवक का शव उसके परिजन को सौंप दिया है। प्रेमी व शादीशुदा प्रेमिका द्वारा उठाया गया यह घातक कदम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Published on:
30 Aug 2023 03:18 pm
Also Read
View All
Former Deputy CM Statement: उपचुनाव में BJP की हार पर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, बच्चियों के निजी अंगों पर वार का प्रभाव तो पड़ेगा ही

Bear Attack on Woman: मैनपाट में खुखड़ी बीन रही थी महिला, अचानक आ धमका भालू, चेहरे पर मारा पंजा, हुई बेहोश

Wildlife Smuggling: धर्मशाला में कमरा नंबर 205 में पड़ा छापा, बलरामपुर में हाथी के 3 जबड़ों के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के 3 तस्कर गिरफ्तार

Ambikapur Crime News: काशी विश्वनाथ के दर्शन करने पत्नी के साथ बनारस गया था सब-इंजीनियर, लौटा तो घर में हो चुकी थी बड़ी चोरी

Crime Against Woman: चरित्र शंका पर पत्नी की डंडे से पिटाई, जेठ बोला- इसे मार डालो, फिर कमरे में बंद कर लगाया ताला