अंबिकापुर

बंद कमरे में फांसी पर लटकती मिली युवक की लाश, रस्सी से बंधे हाथ-पैर देख परिजनों के उड़े होश

Crime news: रात में भोजन करने के बाद कमरे में सोने चला गया था युवक, सुबह बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने लगाई आवाज, भीतर से कोई पतिक्रिया नहीं आन ेपर दरवाजा तोडक़र भीतर घुसे तो नजारा देख उड़ गए होश
less than 1 minute read
बंद कमरे में फांसी पर लटकती मिला युवक की लाश, रस्सी से बंधे थे हाथ-पैर
Demo pic

अंबिकापुर. Crime news: गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक घर के बंद कमरे में युवक का संदिग्ध हालत में फांसी पर लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई है। युवक के हाथ-पैर बंधे हुए थे। युवक रात में भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने गया था। सूचना पर गांधीनगर पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु की। पुलिस फिलहाल इस मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। युवक पूर्व में भी आत्महत्या करने की कोशिश कर चुका था।


शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेंड्राखुर्द निवासी यार साय पिता बोधन राम उम्र 24 वर्ष रविवार की रात को कमरे में सो रहा था। सोमवार की सुबह वह कमरे से बाहर नहीं निकला।

परिजनों ने कमरे का दरवाजा खुलवाने आवाज लगाई लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका पर दरवाजा तोडक़र अंदर गए तो वह कमरे में फांसी पर लटका हुआ था।

उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। यह देख परिजनों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।


पूर्व में भी आत्महत्या की कर चुका था कोशिश
मृत युवक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह पूर्व में भी जहर सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश कर चुका था। फिलहाल पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Published on:
17 Jul 2023 08:40 pm
Also Read
View All
Arun Traders Ambikapur: अरुण ट्रेडर्स पर प्रशासन का छापा, ट्रक में लोड 130 बोरी PDS चावल जब्त, गोदाम में ताला मारकर संचालक फरार

ASF Vaccine: अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का अंबिकापुर में हुआ पहला सफल फील्ड ट्रायल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्र को समर्पित

Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद