अंबिकापुर

पुलिया पर पहुंचते ही बाइक सवार 2 दोस्तों के साथ हो गई ये अनहोनी, 1 की छूट गई दुनिया

साप्ताहिक बाजार से लौटने के दौरान रास्ते में हो गया दर्दनाक हादसा, गांव में पसरा मातम

2 min read
raod accident

अंबिकापुर. बाइक सवार दो दोस्त रविवार की शाम को दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम भिट्टी से बाजार कर लौट रहे थे। रास्ते में नहर के पास पुलिया की रेलिंग से बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं दूसरे गंभीर रूप से घायल युवक को मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से उसके घर व गांव में मातम पसर गया है।

ये भी पढ़ें

तुम्हारी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाऊंगा कहकर 8वीं की छात्रा से दुष्कर्म, ऐसे सामने आई सच्चाई


दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पर्री निवासी 27 वर्षीय अशोक राजवाड़े पिता खिलानंद राजवाड़े गांव के ही अपने दोस्त 23 वर्षीय महेन्द्र राजवाड़े पिता सुन्दर राजवाड़े के साथ बाइक से रविवार को ग्राम भिट्टी साप्ताहिक बाजार करने गया था। बाजार से खरीदारी कर दोनों शाम को वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान नहर वाले रास्ते में पुलिया के पास वे पहुंचे ही थे कि बाइक अनियंत्रित हो गई और रेलिंग से टकरा गई। हादसे में दोनों के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आईं। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उनकी पहचान कर इसकी सूचना उनके परिजन को दी। सूचना मिलते ही दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।

यहां डॉक्टरों ने दोनों का इलाज शुरु किया लेकिन महेंद्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। रेफर किए जाने के पश्चात परिजन उसे मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां रातभर उसकी स्थिति ठीक रहीं लेकिन सुबह होते हुए अचानक तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। इधर अशोक राजवाड़े का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है।


घर व गांव में पसरा मातम
सड़क दुर्घटना में युवक की असमय मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ है। सभी अब अशोक के जल्द स्वस्थ होकर घर लौटने की दुआ कर रहे हैं। गौरतलब है कि वाहनों की तेज रफ्तार के कारण काफी सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद रफ्तार पर लगाम लगता दिखाई नहीं दे रहा है।

ये भी पढ़ें

भाजपा नेत्री का पति खेल रहा था जुआ, पुलिस ने मारा छापा तो भागने लगे जुआरी, 9 गिरफ्तार
Published on:
23 Jul 2018 09:47 pm
Also Read
View All
Cockroach Janta Party: अब अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स ने बनाई ‘कॉकरोच जनता पार्टी- एवीआरएस,’ जुडऩे लगे यूथ

Wife murder case: सो रही है सोचकर पत्नी से कहा- दरवाजा बंद कर लेना, लौटा तो पुलिस ने किया गिरफ्तार

Good News: एमबीए समेत ये 6 नए कोर्स शुरु करने वाला छत्तीसगढ़ का पहला शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बना अंबिकापुर, एआईसीटीई की मिली मंजूरी

Elephants in Surguja: 13 हाथियों के दल ने उदयपुर क्षेत्र में 4 किसानों की फसल की चौपट, वन विभाग ने लोगों से ये कहा

Medical Shops Closed: सरगुजा में बंद रहीं मेडिकल दुकानें, केमिस्ट बोले- ऑनलाइन दवाइयां सेहत कर रहीं खराब, विरोध में निकाली रैली