अंबिकापुर

Video: दोस्त के साथ बहन के घर जा रहे युवक की मौत, लाश रखकर कहा- हटाओ शराब दुकान

बाइक की टक्कर से युवक ने तोड़ा दम, दूसरे की हालत गंभीर, लोगों का आरोप कि शराब दुकान से बढ़ी दुर्घटनाएं
2 min read
Put body and protest
Put body and protest

अंबिकापुर. एक युवक बुधवार की रात अपने दोस्त के साथ बहन के घर बाइक से जा रहा था। वह मुख्य मार्ग पर पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार में जा रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया

युवक की मौत से बिफरे उसके परिजनों व काफी संख्या में लोगों ने गुरुवार की दोपहर शराब दुकान के सामने युवक की लाश रखकर नारेबाजी की। उन्होंने शराब दुकान को वहां से हटाने की मांग की। एसडीएम की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।

अंबिकापुर के सुभाषनगर निवासी संदीप हालदार पिता बबलू 19 वर्ष बुधवार की रात करीब 8 बजे दोस्त दिनेश मजूमदार के साथ अपनी बहन के घर अजबनगर जा रहा था। दोनों घर से निकलकर मुख्य मार्ग पर बबलू ढाली के दुकान के सामने पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार बाइक क्रमांक सीजी 15 सीजे-8307 ने टक्कर मार दी।

टक्कर से दोनों सिर के बल सड़क पर गिरे और तड़पते रहे। राहगीरों द्वारा दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल दिनेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए मिशन अस्पताल में परिजनों द्वारा भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस ने दुर्घटनाकारी बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

घर व शराब दुकान के सामने लाश रखकर प्रदर्शन
गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे पोस्टमार्टम के बाद परिजन युवक का शव लेकर घर पहुंचे। इसके बाद सुभाषनगर के लोगों ने परिजनों के साथ घर के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। इसके बाद वे उसी मार्ग पर स्थित शराब दुकान के पास पहुंचे और सामने युवक का शव रखकर नारेबाजी शुरु कर दी।

उन्होंने शराब दुकान की वजह से सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा होने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि जिन युवकों ने उन्हें टक्कर मारी है वे शराब दुकान से ही जा रहे थे।


पहुंचे एसडीएम व सीएसपी
शराब दुकान के सामने लाश रखकर प्रदर्शन करने की सूचना जैसे ही प्रशासनिक व पुलिस अमले को मिली वे मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से भड़के लोगों ने शराब दुकान को वहां से हटाने की मांग की। वे शराब दुकान में तोडफ़ोड़ करने पर उतारु थे। लेकिन एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा व सीएसपी आरएन यादव की इस समझाइश के बाद शांत हो गए कि पहले युवक का अंतिम-संस्कार ज्यादा जरूरी है।


शराब दुकान की वजह से बढ़ गया है अपराध
सुभाषनगर के लोगों का आरोप था कि शराब दुकान की वजह से क्षेत्र में मारपीट, चोरी व सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हुआ है। वहीं शराबी या शराब खरीदने आने वाले लोग रास्ते से गुजरने वाली युवतियों व महिलाओं से छेडख़ानी करते हैं।

Updated on:
14 Dec 2017 04:32 pm
Published on:
14 Dec 2017 03:14 pm
Also Read
View All
Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video

Ambikapur News: मैनपाट में पत्नी और प्रेमी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रात में दोनों को देख लिया था साथ