अंबिकापुर

खेत की मिट्टी में गड़ा था सिर और बाहर था शरीर, देखने पहुंचा व्यक्ति बोला- ये तो मेरा भाई है

घर से घूमने निकला युवक रातभर नहीं लौटा था घर खेत में ही झूमाझटकी के मिले निशान, हत्या कर लाश को फेंके जाने की आशंका
2 min read
Dead body
Dead body

अंबिकापुर. अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर शहर से लगे ग्राम सुंदरपुर के चिटकीपारा निवासी एक व्यक्ति गुरुवार की शाम घर से निकला था। वह रात भर वापस नहीं आया। शुक्रवार की सुबह गांव में ही सड़क किनारे खेत में उसकी लाश मिली। लोगों ने इसकी जानकारी घरवालों को दी। मृतक के भड़े भाई ने मौके पर पहुंच कर उसकी पहचान की।

सूचना पर मणिपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा। मामले में परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस की जांच में खेत में झूमाझटकी होने के निशान भी मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


अंबिकापुर के मणिपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम चिटकीपारा सुंदरपुर निवासी ३५ वर्षीय दिनेश यादव पिता देवीशरण यादव अंबिकापुर में एक गैरेज में काम करता था। वह गुरुवार की शाम घर से गांव में ही घूमने के लिए निकला था। वह रात भर घर वापस नहीं आया। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे।

इसी दौरान शुक्रवार की सुबह गांव के ही सड़क किनारे स्थित घर से कुछ ही दूरी पर खेत में उसका औंधे मुंह पड़ा शव ग्रामीणों ने देखा। लोगों ने इसकी जानकारी दिनेश के परिजन को दी। जानकारी मिलने पर दिनेश के बड़े भाई लखन यादव ने मौके पर जाकर देखा तो उसकी पहचान अपने भाई के रूप में की।

घटनास्थल पर झूमाझटकी के लक्षण दिखे व मृतक का सिर मिट्टी में गड़ा हुआ था। परिजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर मणिपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कराया। शव का पीएम कराकर पुलिस ने परिजन को सौंप दिया है। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।


घर में पसरा मातम
युवक की खेत में लाश मिलने से उसके परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

Updated on:
11 Aug 2018 01:45 pm
Published on:
11 Aug 2018 01:45 pm
Also Read
View All
Surguja Crime News: युवक के सिर पर दे मारी कांच की बोतल, बाइक से हल्की लग गई थी टक्कर, आरोपी गिरफ्तार

ACB Raid: एसीबी ने बलरामपुर नान अधिकारी को 22 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, See Video

Ambikapur News: शिक्षा एवं साक्षरता उपसचिव चरणजीत सिंह तनेजा पहुंचे अंबिकापुर, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं से पूछा- कोई दिक्कत तो नहीं है

Ambikapur News: जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटर अंबिकापुर में गिरफ्तार! 3 लोगों को मारी थी गोली, लेने पहुंची झारखंड पुलिस

Cricket News: 10 साल बाद सरगुजा से एक और खिलाड़ी की छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट में एंट्री, विकेट कीपर-बल्लेबाज राहुल प्रधान का चयन