अंबिकापुर

रात में बाइक से लौट रहा था युवक, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा और घर पहुंची उसकी लाश

राहगीरों द्वारा उसे गंभीर स्थिति में संजीवनी 108 की मदद से भेजा गया मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकिन नहीं बच पाई जान
less than 1 minute read
Accident
Road accident

अंबिकापुर. अंबिकापुर-दरिमा मार्ग पर स्थित ग्राम कंठी के पास सोमवार की रात घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

वहां से गुजर रहे राहगीरों द्वारा उसे संजीवनी 108 से मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया गया। यहां जांच पश्चात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक के परिजनों में मातम पसर गया है।


दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कलगसा निवासी 30 वर्षीय गोविन्द दास पिता वंशराज पनिका कल शाम को किसी काम से ग्राम कंठी गया था। यहां से रात करीब 10 बजे वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था।

वह ग्राम कंठी स्थित प्रतीक्षालय के समीप पहुंचा ही था कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक हवा में गोता लगाते हुए सिर के बल सड़क पर जा गिरा।

हादसे के बाद वहां से गुजर रहे अन्य लोगों ने उसे घायल अवस्था में पड़ा देख संजीवनी 108 को खबर दी। फिर उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाया गया। यहां जांच पश्चात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल
युवक की मौत की खबर जैसे ही उसके परिजन को मोबाइल पर मिली, वे भागे-भागे अस्पताल पहुंचे। यहां युवक का शव देख वे बिलख-बिलख कर रोने लगे। हादसे में युवक की मौत से उसके परिजन व गांव में मातम पसरा हुआ है।

Published on:
13 Nov 2018 07:59 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष