अंबिकापुर

16 साल की लड़की से ये वादा कर ले गया घर, 20 महीने तक करता रहा दुष्कर्म, फिर तोड़ दिया प्रोमिस

युवक से धोखा मिलने के बाद लड़की अपने परिजनों के साथ पहुंची थाने और दर्ज कराई रिपोर्ट
less than 1 minute read
Girl
Rape with girl

अंबिकापुर. एक युवक ने 16 साल की लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसने कहा कि वह उससे शादी करेगा। जब लड़की उसके झांसे में आ गई तो अपने घर ले गया। यहां 20 महीने तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

इस बीच किशोरी जब उससे शादी करने कहा तो उसने इनकार कर दिया। पीडि़ता के परिजन ने इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


शहर के मायापुर स्थित गुरुद्वारा वार्ड निवासी अविनाश चेरवा पिता रामधारी राम चेरवा 25 वर्ष ने एक नाबालिग लड़की को पहले तो अपने प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद उसने उससे शादी करने का वादा किया।

जब किशोरी उसके झांसे में आ गई तो अपने घर ले गया। यहां उसने 17 मई 2017 से 18 जनवरी 2019 तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच जब नाबालिग शादी के लिए बोलती थी तो वह टाल जाता था।

एक दिन जब लड़की ने शादी के लिए फिर दबाव बनाया तो युवक ने शादी से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की अपने घर पहुंची और परिजन को पूरी बात बताई।

लड़की के परिजन ने इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा ३७६ पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Published on:
01 Feb 2019 08:26 pm
Also Read
View All
Narcotic Injection Smuggling: नशीले इंजेक्शन का कर रहे थे कारोबार, बलरामपुर से सप्लायर और अंबिकापुर से विक्रेता गिरफ्तार

Surguja Toilet Scam Case: गबन किसी और सरपंच ने किया, पुलिस ने किसी और सरपंच को गिरफ्तार कर कोर्ट में कर दिया पेश, मचा बवाल

Ambikapur News: महिला ने किया प्रेम विवाह तो समाज ने तोड़ लिया था नाता, मौत के बाद भी जारी रहा बहिष्कार, महापौर ने कराया अंतिम संस्कार

Surguja News: नहीं पकड़े गए CCTV में कैद 1 करोड़ की ज्वेलरी उठाईगिरी के आरोपी, नाराज व्यापारियों ने कारगिल चौक पर किया चक्काजाम

Surguja Police: शहर में 90 सीसीटीवी कैमरे में 70 खराब, अपराध सुलझाने में पुलिस के सामने चुनौती, SSP बोले- फर्क नहीं पड़ रहा