अंबिकापुर

12 वीं की स्टूडेंट को भगा ले गया, 4 महीने में किया ये हाल और दोस्त ने भी दिया साथ

छात्रा के पिता ने 4 महीने पूर्व दर्ज कराई थी रिपोर्ट, पुलिस ने आरोपी युवक व उसके साथी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

2 min read
crime
12 वीं की स्टूडेंट को भगा ले गया, 4 महीने में किया ये हाल और दोस्त ने भी दिया साथ

अंबिकापुर. 17 साल की लड़की को दूसरे गांव के युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसाया और 4 महीने पूर्व वह उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। इस दौरान वह उसे एक घर में रखकर उससे दुष्कर्म कर रहा था। इसकी रिपोर्ट नाबालिक के पिता ने रघुनाथपुर चौकी में दर्ज कराई थी। पुलिस युवक की खोजबीन में जुटी हुई थी।

इसी बीच रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने युवक व उसके एक साथी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नाबालिग को बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।


लुंड्रा थानांतर्गत ग्राम गेरसा के कुदर निवासी छोटू अगरिया 20 वर्ष ने ग्राम असकला की 17 वर्षीय लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसाया था। छात्रा 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। दोनों के बीच काफी दिनों से बातचीत चल रही थी। 4 महीने पूर्व युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था।

युवक उसे सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम रजपुरी में एक घर में रखकर उससे दुष्कर्म कर रहा था। उसके इस काम में युवक का दोस्त सुनील अगरिया सपोर्ट कर रहा था। इधर बेटी के गायब होने की रिपोर्ट उसी दौरान उसके पिता ने रघुनाथपुर चौकी में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी युवक की खोजबीन में जुटी थी।

इसी बीच 12 अगस्त को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि युवक ने उसे ग्राम रजपुर में रखा है। सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची और युवक को धरदबोचा तथा उसके कब्जे से छात्रा को बरामद कर लिया।


दोस्त को भी किया गिरफ्तार
पुलिस ने छात्रा को भगा ले जाने में सपोर्ट करने वाले युवक के साथी सुनील अगरिया को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 363, 366, 376 (2)(ढ), 109 व 34 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी धनंजय पाठक, आरक्षक अरविंद तिवारी, राकेश एक्का व रूपचंद पैंकरा शामिल रहे।

Updated on:
13 Aug 2018 02:57 pm
Published on:
13 Aug 2018 02:31 pm
Also Read
View All
Brutality with Wife: हैवानियत ऐसी कि शैतान भी हाथ जोड़ ले! पत्नी के कपड़े फाड़े, मुंडन कर कालिख पोती, मारी लात, गिलास में भरकर पिलाया पेशाब

Crime Against Girl: अंबिकापुर आई युवती की युवक ने 4 साल तक लूटी आबरू, बहन ने खिलाई अबॉर्शन की दवा, भाई-बहन पर एफआईआर दर्ज

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी समेत 5 अब भी फरार

Crime Against Women: पत्नी के हाथ-पैर बांधकर किया मुंडन, बेटे से सिर पर कराया पेशाब, एफआईआर के 5 दिन बाद टूटी पुलिस की नींद

Couple Brutally Beaten: आधी रात दंपती को देखकर ग्रामीण बोले- तुम दोनों यहां चोरी करने आए हो? फिर बेदम पीटा, पति की मौत