अंबिकापुर

बाजार से लौटा था घर, ऐसी हालत देख घरवालों ने पूछा तो जवाब देने पहले ही हो गया बेहोश, फिर छूट गई दुनिया

हालत खराब देख परिजनों द्वारा प्राइवेट अस्पताल में कराया गया था भती, उपचार के दौरान तोड़ दिया दम
less than 1 minute read
Dead body
बाजार से लौटा था घर, ऐसी हालत देख घरवालों ने पूछा तो जवाब देने पहले ही हो गया बेहोश, फिर छूट गई दुनिया

अंबिकापुर. एक ग्रामीण युवक 2 दिन पूर्व बाजार गया था। शाम को वह घर लौटा तो उल्टियां करने लगा। यह देख घरवालों ने जब उससे पूछा कि क्या हो गया है तो वह जब तक जवाब दे पाता, इससे पहले ही बेहोश हो गया।

इसके बाद परिजनों द्वारा उसे अंबिकापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान तीसरे दिन उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में मातम पसर गया। इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सखौली निवासी गोविंद राम पिता गोपाल राम उम्र 41 वर्ष मंगलवार को बाजार गया था। वह शाम को अपने घर लौटा। उसकी हालत ठीक नहीं लग रही थी। इसी बीच वह उल्टियां करने लगा।

उसकी हालत जब बिगडऩे लगी तो घरवालों ने उससे पूछताछ शुरु की। जब तक वह कुछ कह पाता इससे पहले ही बेहोश हो गया। फिर परिजनों द्वारा उसे आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

यहां जहर सेवन की पुष्टि होने व हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए अंबिकापुर लेकर आए और शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

यहां उसकी उपचार के दौरान गुरुवार सुबह मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। उसने जहर क्यों खाया, इसका पता नहीं चल सका है।

Updated on:
27 Oct 2018 03:28 pm
Published on:
27 Oct 2018 03:28 pm
Also Read
View All
Ambikapur Marriage Fraud: शादी के 3 दिन बाद सरगुजा की दुल्हन MP से फरार, कहा था- टॉयलेट जा रही हूं, लाने पहुंचे तो बोली- 50 हजार और दोगे तब जाऊंगी

Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल