अमरीका

नहीं थम रहा अमरीका में गोलीबारी का सिलसिला, अब व्हाइट हाउस के पास व्यक्ति ने मारी खुद को गोली

सुरक्षा के लिहाज से वहां के आसपास के इलाकों में घेराबंदी कर दी गई है।

2 min read
Mar 04, 2018

वाशिंगटन। अमरीका में व्हाइट हाउस के निकट एक शख्स के खुदकुशी करने के वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक उस व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली थी। गोली की आवाज सुनते ही सुरक्षा अधिकारियों ने पूरे एरिया को बंद कर दिया। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से वहां के आसपास के इलाकों में भी घेराबंदी कर दी गई।

घटना के पीछे की वजह अज्ञात
अमरीका सीक्रेट सर्विस ने इस घटना की जानकारी ट्वीटर पर दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि व्हाइट हाउस के उत्तरी हिस्से के पास एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली। उन्होंने लिखा कि हम उस जख्मी व्यक्ति के बारे में छानबीन कर रहे हैं। फिलहाल डॉक्टर्स उस व्यक्ति की मदद कर रहे हैं। बता दें कि मामले में किसी और के घायल होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस अभी पीड़ित और उसके इस कदम के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

हाल ही में हुई गोलीबारी की कई घटनाएं
अमरीका में हाल ही में गोलीबारी की कई घटनाएं सामने आई हैं। इससे पहले इसी हफ्ते वहां के सेंट्रल मिशिगन यूनिवर्सिटी में एक छात्र ने अपने ही मां-बाप और एक पुलिस की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ही छात्र सिर्फ 19 साल का है। इसके अलावा फरवरी में फ्लोरिडा के एक स्कूल में हुई अंधाधुंध फायरिंग में 17 लोग मारे गए थे। उस घटना का हमलवार भी उसी स्कूल का पूर्व छात्र था। उसे कुछ दिन पहले ही अनुशासनहीनता के आरोप में स्कूल से निष्काषित किया गया था, जिससे गुस्से में आकर उसने यह बदला लिया। इस घटना के बाद अमरीका में बंदूक नियंत्रण कानून को सख्त करने की मांग तेज हो गई है। लोगों ने इसके लिए आगामी 25 तारिख को एक मार्च भी निकालने का ऐलान भी किया है।

ट्रंप जल्द ले सकते हैं कोई फैसला
इस बढ़ती मांग के बीच यह उम्मीद जताया जा रहा है कि राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप इस कानून पर जल्द ही कोई फैसला ले सकते हैं। उन्होंने इस बारे में वहां के सभी रिपब्लिकन से बातचीत कर हल निकालने की कोशिश की है।

ये भी पढ़ें

IMF ने अमरीका को चेताया, कहा- ट्रंप की एक्सपोर्ट पॉलिसी से होगा बहुत नुकसान
Published on:
04 Mar 2018 11:03 am
Also Read
View All