अमरीका

अचानक एक शादी समारोह में पहुंच गए ट्रंप, राष्ट्रपति को देख सभी मेहमान हैरान

President Donald Trum न्यूजर्सी स्थित एक होटल में हो रहे शादी समारोह के रिसेप्शन में पहुंच गए इससे पहले 2017 में ट्रंप जापान के पीएम शिंजो आबे के साथ एक शादी समारोह में पहुंच गए थे

2 min read
Jul 28, 2019

वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसा काम किया जिसको लेकर हरकोई उनकी तारीफ से नहीं चुक रहे हैं। दरअसल, अमरीका के न्यूजर्सी में ट्रंप अचानक एक शादी समारोह में पहुंच गए। ट्रंप को वहां पर देखकर सभी चौंक गए।

ट्रंप के शादी समारोह में अचानक पहुंचने के बाद सभी ने ट्रंप और अमरीका के जयकारे के नारे लगाए। बताया जा रहा है कि जिनके शादी समारोह में अमरीकी राष्ट्रपति पहुंचे वे ट्रंप के बहुत बड़े समर्थक हैं।

इस शादी की समारोह की खास बात ये रही कि इसमें डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार की थीम 'मेक अमरीका ग्रेट अगेन’ की थीम पर आयोजित किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी में दूल्हा-दुल्हन ने नकली डॉलर के नोट भी उड़ाए, जिसमें राष्ट्रपति ट्रंप की तस्वीर बनी हुई थी। इसके अलावा समारोह में शामिल मेहमान ट्रंप 2020 की टोपी भी पहने हुए थे।

इससे पहले भी कई बार शादी समारोह में पहुंचे हैं ट्रंप

बता दें कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बीते 21 जुलाई को न्यूजर्सी के बेडमिंस्टर गोल्फ रिजॉर्ट में मौजूद थे। इसी रिजॉर्ट में उनके समर्थक निकोल मरी और पीजे मोंजेली की शादी का रिसेप्शन चल रहा था। इसी बीच ट्रंप समारोह में अचानक पहुंच गए। ट्रंप के पहुंचते हुए सभी मेहमान उन्हें देखकर हैरान रह गए।

अमरीकी न्यूज चैनल सीएनएन से बात करते हुए दुल्हा-दुल्हन ने बताया कि वे दोनों ट्रंप के बहुत बड़े समर्थक हैं। उन्होंने राष्ट्रपति को कई बार शादी का निमंत्रण भेजा। हालांकि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वे समारोह में पहुंचेंगे।

गौरतलब है कि ट्रंप इससे पहले भी कई बार अचानक शादी समारोह में पहुंच चुके हैं। इससे पहले वे 2017 में अमरीकी दौरे में आए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ फ्लोरिडा के एक क्लब में हो रहे शादी के रिसेप्शन में पहुंच गए थे।

बता दें कि आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से ट्रंप दूसरे कार्यकाल के लिए दावा कर सकते हैं। मौजूदा समय में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उन्हें कड़ी चुनौती मिल रही है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Updated on:
29 Jul 2019 04:15 pm
Published on:
28 Jul 2019 10:44 pm
Also Read
View All