अमरीका

इमरान के स्वदेश लौटते ही अमरीका ने पाक को चेताया, कहा- वादे निभाने का समय आ गया है

अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो अफगानिस्तान के मुद्दे पर शांति चाहते हैं
2 min read
• •
Updated: 26 Jul 2019, 3:54 PM IST
डोनाल्ड ट्रंप और इमरान खान

वाशिंगटन। अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने गुरुवार को एक बयान में पाकिस्तान से अपील की है कि वह अपने किए वादे को पूरा करे। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि वह अपनी प्रतिबद्धताओं को निभाए। उन्होंने कहा कि हम अफगानिस्तान के मुद्दे पर शांति चाहते हैं।

इमरान ने कई मुद्दों पर चर्चा की थी

गौरतलब है कि बीते हफ्ते पाकिस्तान के पीएम इमरान खान अमरीकी दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान ट्रंप के साथ इमरान ने कई मुद्दों पर चर्चा की थी। इसमें अफगानिस्तान का मामला सबसे अहम था। अफगानिस्तान में तालिबान से शांति वार्ता प्रक्रिया को लेकर अमरीका ने खुले तौर पर पाकिस्तान का सहयोग मांगा था। इस पर इमरान खान ने अपनी सहमति जताई थी।

राज्य विभाग के प्रवक्ता मोर्गन आउटरेजस ने मीडिया को बताया कि ट्रंप और पोम्पियो की खान से मुलाकात ने पाक और अमरीका के बीच नए संबंध स्थापित किए हैं। अब समय आ गया है कि इन संबंधों को मजबूती प्रदान की जाए। अमरीका ने पाकिस्तान से आतंकवाद के खिलाफ पर समर्थन की बात कही है। अमरीका चाहता है कि पाकिस्तान पूरी तरह से आतंकवाद पर लगाम लगाए। इस तरह से दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Updated on:
26 Jul 2019, 3:54 PM IST
Published on:
Also Read
View All