अमरीका

अमरीका में भारतीय सिख की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

अमरीका में भारतीय सिख की हत्या के आरोप में उबियरा नामक शख्स एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

2 min read
अमरीका में भारतीय सिख की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

न्यूयॉर्क: अमरीका में 16 अगस्त को त्रिलोक सिंह नाम के एक भारतीय सिख की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने इसे हत्या करार दिया था क्योंकि त्रिलोक सिंह के शरीर पर चाकू से हमले के निशान मिले थे। इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। एसेक्स काउन्टी के कार्यवाहक अभियोजक रॉबर्ट लौरिनो के अनुसार, उबियरा नामक शख्स की कोर्ट में पेशी की जाएगी। आरोपी पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।

भारत में रहते हैं त्रिलोक के बच्चे
बताया जा रहा है कि त्रिलोक सिंह अपने बच्चों को भारत में छोड़कर अमरीका रोजी-रोटी के तलाश में गए थे। सिंह के साथ उनके चचेरे भाई भी रहते थे जोकि मिलकर एक दुकान चलाते थे। इस घटना के बाद वे काफी डरे हुए हैं और दुकान भी नहीं खोले हैं। त्रिलोक सिंह के परिजनों का कहना है कि सिखों के खिलाफ बढ़ती हिंसा को लेकर वे खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। बता दें कि पिछले कुछ वर्षों से अमरीका में सिखों के खिलाफ हिंसक घटनाएं बढ़ी हैं।

ये भी पढ़ें

International day of peace- शांति का पैगाम देती है बरेली अमन कमेटी

कैलिफोर्निया सबसे ज्यादा रहते हैं सिख
अमरीका के कैलिफोर्निया प्रांत में सबसे ज्यादा सिख समुदाय के लोग रहते हैं। पिछले सप्ताह में यहां पर इस तरह की तीन घटनाएं हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि भारतीयों पर नस्लीय टिप्पणी यहां पर आए दिन होती रहती है। सिखों को निशाना बनाकर कुछ लोग हमले करते रहे हैं।

कनाडा में नस्लीय भेद का मामला आया था सामने
इससे पहले अमरीका के पड़ोसी देश कनाडा में भी एक भारतीय पर नस्लीय टिप्पणी करने का मामला सामने आया था। खबरों के अनुसार- पार्किंग को लेकर एक श्वेत महिला ने एक भारतीय व्यक्ति के खिलाफ कथित रूप से नस्लीय टिप्पणी की और उसके साथ दुर्व्यवहार किया। बताया जाता है कि महिला भारतीय व्यक्ति पर चिल्लाई। उसे 'पाकी' शब्द से संबोधित करते हुए कहा- 'अपने देश वापस जाओ'।

ये भी पढ़ें

International day of peace: ये हैं शांति दूत बंटी ग्रोवर, पुलिस जो न कर पाये, वो कर दिखाते हैं ये…
Published on:
23 Aug 2018 04:51 pm
Also Read
View All