अमरीका

अमरीका: अलास्का में फिर से भूकंप के झटके, आंद्रेनॉफ और अल्यूशियन द्वीप समूह प्रभावित

इस इलाके के लिए 5.2 से 6.4 तक की तीवरता के भूकंप खतरनाक हैं। इस तीव्रता के भूकंप तेजी से बढ़ते हैं क्योंकि इनका परिमाण बढ़ता है।

2 min read
earthquake
अमरीका: अलास्का में फिर से भूकंप के झटके, आंद्रेनॉफ और अल्यूशियन द्वीप समूह प्रभावित

न्यूयार्क। रिक्टर स्केल पर 6.2 तीव्रता के एक भूकंप ने संयुक्त राज्य अमरीका (यूएसए) के अलास्का में फिर दस्तक दी है। आलस्का में आंद्रेनॉफ और अल्यूशियन द्वीप समूह पर केंद्रित यह भूकंप अलास्का में आइएसटी 9 बजे के आसपास महसूस किया गया। इससे पहले 16 अगस्त को, 6.5 की परिमाण के भूकंप ने प्रशांत महासागर में अलास्का में द्वीपों की एक दूरस्थ श्रृंखला को हिट किया था।

आंद्रेनॉफ और अल्यूशियन द्वीप समूह प्रभावित

सुबह करीब 9 बजे आये इस भूकंप का प्रभाव अलेयूशियन और एंड्रानोफ द्वीप समूह में अधिक महसूस किया गया। इस भूकंप का केंद्र अलास्का और रूस के बीच समुद्र में 31 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। यह अलास्का के लगभग 108 किलोमीटर पश्चिम में स्थित अदाक के आसपास केंद्रित था। इससे पहले अलास्का में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था।अमरीकी भौगोलिक सर्वेक्षण विभाग के अनुसार यह इस क्षेत्र में दर्ज सबसे मजबूत भूकंप था। तब यूएसजीएस डेटा और भूकंप केंद्र के अनुसार, भूकंप के बाद कई मजबूत आफ्टरशेक भी महसूस किए गए थे।

अलास्का में एक के बाद एक झटके

बता दें कि अलास्का में बीते दिनों भूकंप आने की प्रवृत्ति बढ़ी है।1964 में अलास्का भूकंप, जो उत्तरी अमेरिका में अब तक का सबसे बड़ा भूकंप है, ने एंकोरेज के 74 मील दक्षिण पूर्व में अलास्का के प्रिंस विलियम साउंड पर अटैक किया था। हालांकि यह भूकंप इतना शक्तिशाली था कि इसका असर समूचे सभी अमरीकी द्वीप पर देखा गया था।

खतरनाक हैं इस तीवरता के भूकंप

अमरीकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग का कहना है कि इस इलाके के लिए 5.2 से 6.4 तक की तीवरता के भूकंप खतरनाक हैं। इस तीव्रता के भूकंप तेजी से बढ़ते हैं क्योंकि इनका परिमाण बढ़ता है। एलिसेका पाइपलाइन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भूकंप ने अलास्का पाइपलाइन को नुकसान नहीं पहुंचाया। कंपनी ने एक ट्वीट में कहा कि भूकंप से संबंधित फिलहाल कोई चिंता नहीं है, लेकिन इस पाइपलाइन का निरीक्षण किया जाएगा।

Published on:
23 Aug 2018 10:42 am