अमरीका

अमरीका की सबसे फेवरेट मिशेल-बराक की जोड़ी ने कुछ इस तरह मनाई 26वीं सालगिरह

इन दोनो पोस्ट को लाखों लोगों ने लाइक किया है।
2 min read
• •
Updated: 4 Oct 2018, 3:29 PM IST
barack obama send a heartfelt message to michelle on 26th anniversary
अमरीका की सबसे फेवरेट मिशेल-बराक की जोड़ी ने कुछ इस तरह मनाई 26वीं सालगिरह

वाशिंगटन। अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और मिशेल ओबामा की खूबसूरत जोड़ी और उनके प्यार की मिसाल पूरी दुनिया देती है। उनकी शादी 26वीं सालगिरह पर बराक ओबामा ने अपनी पत्नी मिशेल के लिए एक बेहद रोमांटिक संदेश लिखा है। उन्होंने इस खास मौके पर अपना प्यार जताने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।

ट्विटर पर ओबामा का पोस्ट

बराक ओबामा ने ट्विटर पर अपने पोस्ट में लिखा, 'हैप्पी एनिवर्सिरी मिशेल। 26 सालों से तुम एक असाधारण साथी के तरह मेरे साथ रही हो, एक ऐसी साथी जो हमेशा मुझे हंसा सकती है, और दुनिया की सैर करने के लिए मेरी पसंदीदा साथी।' ओबामा ने एक तस्वीर शेयर करते हुए मिशेल को अपना सबकुछ बताया।

मिशेल भी पीछे नहीं रहीं

ओबामा ने मिशेल को प्यार भरा संदेश भेजा तो मिशेल भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने भी कुछ इसी अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने भी लिखा, '26 सालों के प्यार, भरोसे और इज्जत के लिए शुक्रिया बराक। शुक्रिया एक ऐसा व्यक्ति होने के लिए जो हमेशा हमारा प्रोत्साहन करते हैं और मुझे और हमारी बेटियों का सम्मान करते हैं। तुम्हारे साथ हर दिन बिता कर मुझे एहसास होता है कि तुम वास्तव में हमारे लिए कितने अहम हो।' बता दें कि उनकी दोनों बेटियों का नाम मालिया एन ओबामा और साशा ओबामा है।

लाखों लोगों ने लाइक किया पोस्ट

बराक और मिशेल ओबामा के ट्वीट्स पर पूरा सोशल मीडिया प्यार बरसा रहा है। इन दोनो पोस्ट को लाखों लोगों ने लाइक किया है। उनके चाहने वाले उनकी शादी की सालगिरह पर ढेरों शुभकामनाएं भेज रहे हैं। आपको बता दें कि बराक और मिशेल 3 अक्टूबर, 1992 को बंधन में बंधे थे। उनकी मुलाकात 1989 में लॉ फर्म हुई थी। मिशेल रॉबिनसन वहां बराक की मेंटर के तौर पर नियुक्त थीं। वहीं से दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। इसके दो साल बाद ही 1991 में दोनों ने सगाई कर ली थी।

Updated on:
4 Oct 2018, 3:29 PM IST
Published on: