
न्यूयॉर्क: अमरीका और नॉर्थ कोरिया के बीच पिछले काफी समय से परमाणु हमले की स्थिति कायम है। आए दिन दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष एक-दूसरे पर जुबानी हमले करते रहते हैं, लेकिन इस बीच अमरीका से जो खबर आई है वो बेहद ही हैरान कर देने वाली है। दरअसल, अमरीका खूफिया एजेंसी CIA के डायरेक्टर ने आशंका जताई है कि अगले एक महीने के अंदर नॉर्थ कोरिया अमरीका के उपर परमाणु हमला कर सकता है।
CIA निदेशक ने जताई है चिंता
एक इंटरव्यू में CIA के निदेशक Mike Pompeo ने कहा है कि उन्हें इस बात की चिंता है कि नॉर्थ कोरिया के पास ऐसी-ऐसी खतरनाक न्यूक्लियर मिसाइलें हैं, जिनका इस्तेमाल वो अगले एक महीने में अमरीका के उपर कर सकता है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, उन्होंने कहा कि उनकी खुफिया एजेंसी लगातार प्योंगयांग और उसके नेता किम जोंग-उन से संभावित खतरों पर चर्चा करती रहती है। आपको बता दें कि नॉर्थ कोरिया 2017 में 20 से भी ज्यादा बार बैलिस्टिक मिसाइल टेस्ट कर चुका है। किम जोंग-उन ने भी नए साल में सेना को बड़े स्तर पर न्यूक्लियर हथियार बनाने का आदेश दिया था।
अमरीका के बल प्रयोग करने पर सहयोगियों को होगा भारी नुकसान
इंटरव्यू के दौरान माइक पोम्पियो ने बताया कि हमारा काम है कि हम सारी इंटेलिजेंस रिपोर्ट को राष्ट्रपति ट्रंप के पास पहुंचाते रहें, ताकि समय आने पर खतरे से निपटने के लिए उनके पास कई नॉन डिप्लोमैटिक विकल्प मौजूद रहें। पोम्पियो ने इंटरव्यू के दौरान कहा है कि अगर अमरीका नॉर्थ कोरिया के खिलाफ बल प्रयोग करता भी है तो उसे उस क्षेत्र में जानमाल का अधिक नुकसान होगा, जहां पर उसी के 2 सहयोगी देश जापान और साउथ कोरिया स्थित हैं। उन्होंने कहा कि “उसे इसके गंभीर नतीजे के बारे में पूरी तरह से पता है।’ लेकिन, जब बात किम जोंग उन को हटाने की या अमेरिका पर उसके परमाणु हमले की क्षमता को कम करने की है तो ऐसे में काफी चीजें संभव है।”