अमरीका

राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटे पॉल रयान

खबरें आई थीं कि अगर डोनाल्ड ट्रंप, टेड क्रूज और जॉन कासिच अगर 1237 डेलीगेट्स का समर्थन हासिल नहीं कर पाते हैं तो रयान को पार्टी अपना उम्मीदवार नामांकित कर सकती है
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Apr 2016, 6:14 PM IST
Paul Ryan
Paul Ryan

वॉशिंगटन। अमरीकी संसद के स्पीकर पॉल रयान ने आधिकाकिर तौर पर घोषणा कर दी है कि 2016 में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के दावेदार नहीं हैं। उन्होंने कहा, मुझे नहीं चाहिए उम्मीदवारी और न ही मैं रिपब्लिकन की ओर से नामांकन स्वीकार करूंगा। सूत्रों के अनुसार, खबरें आई थीं कि अगर डोनाल्ड ट्रंप, टेड क्रूज और जॉन कासिच अगर 1237 डेलीगेट्स का समर्थन हासिल नहीं कर पाते हैं तो रयान को पार्टी अपना उम्मीदवार नामांकित कर सकती है।

रयान ने एक साक्षात्कार में कहा कि मैं इस बात को यहीं खत्म कर देना चाहता हूं कि मैं राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार नहीं हूं। इस बात को पूरी तरह से अब खत्म मान लेना चाहिए। मैंने हफ्तों पहले ही इस बात का फैसला कर लिया था कि 2016 के अमरीकी राष्ट्रपति पद का चुनाव नहीं लड़ूंगा।

रयान ने कहा कि लोगों की ओर से मिली हौसला अफजाई का शुक्रगुजार हूं। नौ बार सांसद चुने गए रयान ने कहा कि अपनी पार्टी रिपब्लिकन के उम्मीदवार की जीत के लिए उनसे जो हो सकेगा, वह जरूर करेंगे।

Published on:
Also Read
View All
अमेरिकी संसद में डेमोक्रेट्स के बहुमत से भारत को क्या फायदा? बाइडेन के पूर्व सलाहकार बोले- टैरिफ वाला ड्रामा होगा बंद

US Midterm में भारतीय मूल की पिया दांडिया ने रचा इतिहास, फ्लोरिडा से अमेरिकी संसद पहुंचने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी बनीं

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, इज़रायल को अमेरिका की तरफ से दी जाने वाली सालाना 37 हज़ार करोड़ की सैन्य सहायता होगी बंद

एपस्टीन से जुड़े मामले में डोनाल्ड ट्रंप को झटका, कोर्ट ने हमेशा के लिए खारिज किया 10 अरब डॉलर का मानहानि केस

ईरान युद्ध पर जेडी वेंस का बड़ा बयान, बोले- मिशन पूरा करेंगे ट्रंप, अंतहीन जंग में नहीं फंसेगा अमेरिका