अमरीका

दुनिया में कोविड मामलों की संख्या 9.44 करोड़ पहुंची, इतने लोगाें की हो चुकी है मौत

जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार दुनिया में कोविड मामलों की संख्या 9,44,17,649 और मौतों की संख्या 20,20,103 हो गई है।

less than 1 minute read
Jan 17, 2021
Covid cases in world reached 9.44 crore, so many people have died

वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस के मामलों की संख्या 9.44 करोड़ पर पहुंच गई है। वहीं इस बीमारी के कारण मरने वालों की संख्या 20 लाख से अधिक हो चुकी है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया है कि वर्तमान में दुनिया में कोविड मामलों की संख्या 9,44,17,649 और मौतों की संख्या 20,20,103 हो गई है।

अमरीका, भारत और ब्राजील का हाल
दुनिया में कोरोना का सबसे बुरा प्रकोप अमरीका झेल रहा है। वहां अब तक 2,37,27,467 मामले और 3,95,372 मौते दर्ज हो चुकी हैं। 1,05,42,841 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है और यहां 1,52,093 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं ब्राजील में 84,55,059 मामले सामने आए हैं, जो कि दुनिया में मामलों की तीसरी सबसे बड़ी संख्या है। वहीं 2,09,296 लोगों की मौत के साथ ब्राजील मृत्यू संख्या में दुनिया में अमरीका के बाद दूसरे स्थान पर है।

इन देशों में 10 लाख से ज्यादा केस





































































देशकुल केस
रूस35,07,201
ब्रिटेन33,67,053
फ्रांस29,31,683
तुर्की23,80,665
इटली23,68,733
स्पेन22,52,164
जर्मनी20,38,616
कोलम्बिया18,91,034
अर्जेंटीना17,91,979
मैक्सिको16,09,735
पोलैंड14,29,612
दक्षिण अफ्रीका13,25,659
ईरान13,24,395
यूक्रेन11,92,114
पेरू10,56,023

इन देशों में हुई 20 हजार से ज्यादा मौतें













































































देशमौतों की संख्या
मेक्सिको1,39,022
यूके88,747
इटली81,800
फ्रांस70,093
रूस64,134
ईरान56,717
स्पेन53,314
कोलंबिया48,256
जर्मनी46,464
अर्जेंटीना45,295
पेरू38,654
दक्षिण अफ्रीका36,851
पोलैंड33,213
इंडोनेशिया25,767
तुर्की23,832
यूक्रेन21,374
बेल्जियम20,352
Published on:
17 Jan 2021 09:34 am
Also Read
View All