अमरीका

भारतीय मूल के अधिकारी को ट्रंप ने बनाया संघीय ऊर्जा नियामक आयोग का अध्यक्ष

डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के एक शख्स को संघीय ऊर्जा नियामक आयोग (एफईआरसी) की जिम्मेदारी सौंपी है।

less than 1 minute read
भारतीय मूल के अधिकारी को ट्रंप ने बनाया संघीय ऊर्जा नियामक आयोग का अध्यक्ष

वाशिंगटनः अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के एक शख्स को संघीय ऊर्जा नियामक आयोग (एफईआरसी) का प्रमुख बनाया है। वाइट हाउस की तरफ से जारी बयान के अनुसार, नील चटर्जी को एफईआरसी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। एफईआरसी के चेयरमैन केविन मैकइनटायर ने 22 अक्टूबर को निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया था। नील अब मैकइनटायर का स्थान लेंगे।

इसके बाद से यह पद खाली था।

क्या है एफईआरसी?

संघीय ऊर्जा नियामक आयोग(एफईआरसी) अमरीका में पावर ग्रिड और कई अरब डॉलर की ऊर्जा परियोजनाओं की निगरानी करती है। अमरीका में इस एजेंसी का महत्वपूर्ण स्थान है। यह दूसरा मौका है जब नील चटर्जी को इस अहम एजेंसी का प्रमुख बनाया गया है। मैकइनटायर के पद संभालने से पहले नील चटर्जी इस पद पर अगस्त, 2017 से दिसंबर 2017 तक रह चुके हैं।

कोलकाता के मूल निवासी हैं नील के परिजन

नील चटर्जी के परिजन मूल रुप से कोलकाता के रहने वाले थे। नील के माता-पिता आज से करीब 50 साल पहले कोलकाता से अमरीका गए थे। अमरीका के लेक्सिंगटन, केंटकी के रहने वाले नील चटर्जी सेंट लॉरेंस विश्वविद्यालय से पढ़ाई की। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनाटी के कॉलेज ऑफ लॉ से भी शिक्षा ग्रहण की है।

ये भी पढ़ें

ट्रंप ने रूस और चीन को दी धमकी, कहा- अपना शस्त्रागार और शक्तिशाली बनाएंगे
Published on:
25 Oct 2018 04:05 pm
Also Read
View All