27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रंप ने रूस और चीन को दी धमकी, कहा- अपना शस्त्रागार और शक्तिशाली बनाएंगे

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और चीन पर दबाव बनाया, आईएनएफ समझौते के उल्लंघन की तरफ इशारा किया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 24 Oct 2018, 1:02 PM IST

trump

ट्रंप ने रूस और चीन को दी धमकी, कहा- अपना शस्त्रागार तैयार करेंगे

वाशिंगटन। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और चीन पर दबाव बनाने के लिए अमरीकी परमाणु शस्त्रागार को सशक्त बनाने की बात कही है। रिपोर्ट के मुताबिक,रूस ने इसके जवाब में कहा कि अगर अमरीका ज्यादा हथियार विकसित करता है तो वह भी उसी प्रकार से उसका जवाब देगा। रूस के 1987 के इंटरमीडिएट-रेंज न्यूक्लिर फोर्स (आईएनएफ) समझौते के उल्लंघन की तरफ इशारा करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपना शस्त्रागार बनाएगा,जब तक कि लोगों को समझ में नहीं आता।

पत्रकार खाशोगी के शव के हिस्से सऊदी महावाणिज्यदूत के आवास में मिले, साक्ष्य मिटाने की कोशिश

किसी को भी शामिल कर सकते हैं

अमरीकी राष्ट्रपति ने मीडिया से कहा कि यह उन लोगों को धमकी है,जिसे आप शामिल करना चाहते हैं, चाहे चीन हो या इसमें रूस को शामिल कर सकते हैं। इसमें किसी को भी शामिल कर सकते हैं जो भी यह खेल खेलना चाहता हो। ट्रंप ने सोमवार को शीतयुद्ध काल के समझौते को दोहराते हुए कहा कि रूस ने समझौते की भावना या समझौते का पालन नहीं किया।

मध्यम रेंज की मिसाइलों पर प्रतिबंध

शीतयुद्ध काल के समझौते में मध्यम रेंज की मिसाइलों पर प्रतिबंध है। रूस पहले ही इससे इनकार कर चुका है। आईएनएफ का मकसद यूरोपीय देशों के कथित सोवियत खतरे को कम करना था। रूस ने अमरीकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन से कहा कि अमरीका का समझौते से हटने की योजना परमाणु अप्रसार व्यवस्था के लिए गंभीर झटका होगा।