11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवकी नंदन ठाकुर के अखंड भारत मिशन के पहले कार्यालय का आज होगा उद्घाटन, मिशन के सचिव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बताया कैसे लड़ेंगे मध्यप्रदेश चुनाव

कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर के छोटे भाई और अखंड भारत मिशन के राष्ट्रीय सचिव ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
devkinanadan

devkinanadan

मथुरा। अमेरिका से भारत लौटने के बाद कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर के छोटे भाई और अखंड भारत मिशन के राष्ट्रीय सचिव ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। 17 अक्टूबर को वे पहले वृंदावन पहुंचे और 18 अक्टूबर को मुरैना में पहली बैठक के साथ एमपी चुनाव की रणनीति पर काम करना शुरू किया। इसी क्रम में 23 अक्टूबर को उन्होंने जबलपुर में कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि 24 अक्टूबर 2018 को भोपाल में अखण्ड भारत मिशन के पहले कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा।

उद्घाटन के बाद वहां रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो जाएंगे। इसके बाद प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मात्र एक महीना हमारे पास बचा है, इस बीच बहुत स्पीड से काम किया जाएगा। इस बीच कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर की बड़ी सभाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें से एक सभा जबलपुर में होंगी जिसमें करीब एक लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है।

विजय शर्मा ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि अखण्ड भारत मिशन सभी सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों को साथ लेकर मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि अभी हम लोग छोटी पार्टियों को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं। देवकीनंदन ठाकुर महाराज 27 अक्टूबर को भारत वापस आ रहे हैं। 28 अक्टूबर को वे दतिया में पीताम्बरा माता के दर्शन करेंगे। इसके बाद 29 अक्टूबर को भोपाल में अखण्ड भारत मिशन की पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश की जनता के सामने रखेंगे।