डोनाल्ड ट्रंप के निजी वकील ने इस बात खुलासा किया है कि पोर्न स्टार को 80 लाख रुपए दिए गए थे।
वॉशिंगटन: अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कथित तौर पर एक पोर्न स्टार के साथ संबंध होने की वजह से खूब सुर्खियों में आए थे। ये उनके राष्ट्रपति बनने से पहले की बात है, जब उनपर ये आरोप लगे थे पोर्न स्टार के साथ उनके संबंधो को दबाने के लिए उनके वकील ने उस पोर्न स्टार को करीब 80 लाख रुपए का ऑफर दिया था। हालांकि इस बात को लेकर बहस आज भी जारी है। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप के निजी वकील ने इस मामले को लेकर एक बड़ा खुलासा कर दिया है। वकील का कहना है कि 2006 में ट्रंप ने खुद उस पोर्न स्टार को अपनी जेब से 80 लाख रुपए दिए थे, ताकि चुनाव के समय इस मामले को दबाया जा सके।
निजी वकील ने इंटरव्यू में किया खुलासा
एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप के निजी वकील ने बाते कहीं हैं। वकील माइकल कोहेन ने इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें स्टॉर्मी डेनियल्स को भुगतान करने के लिए ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन या ट्रंप के प्रचार अभियान से कोई राशि नहीं दी गई थी। कोहेन ने कहा, 'मिस क्लिफोर्ड को किया गया भुगतान लीगल था और यह कैंपेन या किसी व्यक्ति द्वारा कैंपेन पर किए गए खर्च से नहीं लिया गया था।'
खुद पोर्न स्टार ने इन आरोपों को किया है खारिज
हालांकि खुद पोर्न स्टार स्टॉर्मी डैनियल्स इन आरोपों को खारिज कर चुकी हैं। पिछले महीने ही अमरीकी पोर्न स्टार स्टेफनी क्लिफोर्ड ने एक इंटरव्यू में कहा था, ''कई लोग मेरे और डोनाल्ड ट्रंप के संबंधों को लेकर अनगिनत बात कर चुके हैं। हालांकि सच्चाई ये है कि मैं इससे पहले भी कई बार ऐसे रिश्तों से इनकार कर चुकी हूं और एक बार फिर यही कह रही हूं। क्लिफोर्ड ने पैसों वाली बात को भी खारिज किया था।
चुनाव से पहले ट्रंप और पोर्न स्टार के संबंध की बात आई सामने
आपको बता दें कि डेनियल्स का असली नाम स्टेफनी क्लिफोर्ड है। द वाल स्ट्रीट जर्नल ने पिछले महीने एक खबर में कहा गया था कि कोहेन ने अक्तूबर 2016 में राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार अभियान के दौरान ट्रंप के साथ कथित यौन संबंधों की बात उजागर न करने के ऐवज में 130,000 डॉलर लिए थे।