अमरीका

अमरीकी मीडिया पर फूटा राष्ट्रपति ट्रंप का गुस्सा, पत्रकारों को बताया ‘देशद्रोही’

ट्रंप के मुताबिक पत्रकारों की खबरों से लोगों की जान पर संकट मंडराता है।
2 min read
• •
Updated: 30 Jul 2018, 5:09 PM IST
Donald trump targets journlists called them anti-nationals
अमरीकी मीडिया पर फूटा राष्ट्रपति ट्रंप का गुस्सा, पत्रकारों को बताया ‘देशद्रोही'

वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पत्रकारों और मीडिया को लेकर अपनी नाराजगी अक्सर जाहिर करते नजर आते हैं। अब अपने ताजा बयान में उन्होंने पत्रकारों को 'देशद्रोही' बताया। ट्रंप के मुताबिक पत्रकारों की खबरों से लोगों की जान पर संकट मंडराता है।

मेनस्ट्रीम मीडिया पर फेक न्यूज के प्रकाशन और प्रसारण का आरोप

ट्रंप ने मीडिया पर हमला करते हुए ये बातें ट्विटर पर कही। उन्होंने अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट करते हुए कहा कि, ‘जब ट्रंप डिरेंजमेंट सिंड्रोम से पीड़ित मीडिया सरकार के इंटरनल मामलों से संबंधित कोई रिपोर्ट छापते हैं, तो इससे उन पत्रकारों के जान पर तो बात आती है साथ ही कई और लोगों की जान पर खतरा बन जाता है।' ट्रंप ने मेनस्ट्रीम मीडिया पर फेक न्यूज के प्रकाशन और प्रसारण का आरोप लगाया।

मेरे कार्यकाल पर 90 फीसदी नेगेटिव कवरेज

ट्रंप का कहना है कि प्रेस को जो आजादी मिली है उसके साथ ही सटीकता से खबरें प्रकाशित करने की जिम्मेदारी भी होती है।’ मीडिया में छपे ट्रंप के बयान के मुताबिक उन्होंने कहा, ‘मेरे कार्यकाल के बारे में जो मीडिया कवरेज होती है उसमें 90 फीसदी नेगेटिव कवरेज ही की गई है, जबकि हम लगातार बेहद पॉजिटीव मुकाम हासिल करते जा रहे हैं। ट्रंप ने मीडिया के विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाते हुए कहा इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि मीडिया में विश्वास अब तक के सबसे निचले स्तर पर है.’

दो प्रमुख मीडिया संस्थानों पर तंज

अमरीकी राष्ट्रपति ने वहां के दो प्रमुख मीडिया संस्थानों पर तंज कसते हुए लिखा, 'विफल न्यूयॉर्क टाइम्स और अमेजॉन वाशिंगटन पोस्ट हमारी सरकार के बेहद सकारात्मक उपलब्धियों पर भी बुरी खबरें लिखते हैं और उनसे बदलाव की कोई उम्मीद नहीं।'

मीडिया की ओर से पलटवार

वहीं दूसरी ओर ट्रंप के न्यूयॉर्क टाइम्स के प्रकाशक ए जी सल्जबर्जर से वाइट हाउस में मुलाकात के बाद ट्वीट पर वार जारी है। न्यूयॉर्क टाइम्स के प्रकाशक ने इस मुलाकात के बारे में पोस्ट करते हुए कहा कि उन्होंने मीटिंग में भी ट्रंप को आगाह किया था कि मीडियाकर्मीयों पर उनके लगातार बढ़ रहे हमले देश के लिए खतरनाक और हानिकारक हैं, साथ ही इससे हिंसा बढ़ने का खतरा भी है।'सल्जबर्जर ने ये भी आरोप लगाया कि यह बैठक गोपनीय थी, लेकिन ट्रंप ने इसके बारे में ट्वीट करके इसे सार्वजनिक कर दिया। उन्होंने कहा कि बैठक में मैंने राष्ट्रपति साफ-तौर पर कहा था कि मुझे लगता है कि उनकी भाषा ना केवल विभाजनकारी है बल्कि खतरनाक भी है।'

Published on: