अमरीका

एलन मस्क की गर्लफ्रेंड की टॉपलेस फोटो ने लगाई आग, पीठ पर बनवाया टैटू सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

ग्रीम्स की फोटो को इंस्टाग्राम पर 3.15 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं, जबकि 3500 से ज्यादा लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है।
2 min read
• •
Updated: 14 Apr 2021, 1:02 PM IST
Elon Musk's girlfriend back tattooed pic got viral on social media
Elon Musk's girlfriend back tattooed pic got viral on social media

नई दिल्ली। दुनिया में सबसे अमीर लोगों की लिस्ट दूसरे नंबर में शुमार और स्पेस एक्स के मालिक, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क अपनी गर्लफ्रेंड सिंगर ग्रिम्स की वजह से चर्चा में है। ताजा खबर के अनुसार मस्क की गर्लफ्रेंड ग्रिम्स ने अपनी पीठ पर ऐसा टैटू बनवाया है जिसने सोशन मीडिया पर आग लगा दी है। टैटू दिखने में ऐसा लग रहा है कि जैसे किसी एलियन ने अपनी मार के निशान छोड़ दिए हों। अब यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया पर फोटो की शेयर
ग्रिम्स मूलरूप से कनाडियन है। उनकी टैटू वाली टॉपलेस फोटो खूब चर्चा में भी है। उन्होंने अपनी इस फोटो को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि मेरे पास अभी इससे बेहतर तस्वीर नहीं है क्योंकि इस टैटू को बनवाने में मुझे काफी दर्द हुआ है और मुझे अब काफी नींद भी आ रही है। ये टैटू कुछ हफ्तों तक लाल रहेगा और फिर ये खूबसूरत एलियन्स के जख्म जैसा दिखने लगेगा।

खूब पसंद कर रहे हैं लोग
ग्रीम्स की फोटो को इंस्टाग्राम पर 3.15 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं, जबकि 3500 से ज्यादा लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है। ट्विटर और फेसबुक पर उन्होंने फोटो तो शेयर नहीं की है, लेकिन ग्रीम्स और मस्क फैंस इस फोटो को तमाम सोशल मीडिया पर वायरल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। फेसबुक, ट्विटर, यहां तक कि व्हाट्सएप पर भी इस फोटो को शेयर किया जा रहा है।

मंगल ग्रह पर जाना चाहती हैं ग्रीम्स
ग्रीम्स के प्रेमी एलन मस्क मंगल ग्रह पर जाने के लिए अपने स्‍टारशिप रॉकेट की लगातार टेस्टिंग कर रहे हैं। वहीं ग्रीम्स भी मंगल ग्रह जाने के लिए काफी एक्साइटिड है। उन्होंने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा था कि वो मंगल ग्रह पर मरने के लिए तैयार हैं। वहीं एलन मस्‍क यह कह चुके हैं कि वह तीसरे विश्‍वयुद्ध से पहले मंगल ग्रह पर इंसानी बस्तियां बसा देंगे।

Updated on:
14 Apr 2021, 1:02 PM IST
Published on:
Also Read
View All