अमरीका

डोनाल्ड ट्रंप की पत्नियों में छिड़ा फर्स्ट लेडी वॉर, पहली पत्नी ने भी जताया दावा

मेलानिया ने इस तरह के दावे को खारिज कर कहा है कि ट्रंप की पहली पत्नी ऐसे बयान देकर सिर्फ लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहती हैं।
2 min read
• •
Updated: 10 Oct 2017, 4:04 PM IST
Trump

नई दिल्ली। अपनी पॉलिसी और बयानों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहने वाले अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब अपनी पत्नियों को लेकर सुर्खियों में हैं। ट्रंप की पत्नियों में अब अमरीका की फर्स्ट लेडी बनने को लेकर विवाद छिड़ गया है। दरअसल, दुनिया मेलानिया ट्रंप को अमरीका की फर्स्ट लेडी के तौर पर जानती है, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप की पहली पत्नी का दावा है कि वह ही फर्स्ट लेडी हैं। वहीं मेलानिया ने इस तरह के दावे को खारिज कर कहा है कि ट्रंप की पहली पत्नी ऐसे बयान देकर सिर्फ लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहती हैं।

1977 में की थी शादी

बता दें कि 68 वर्षीय इवाना ट्रंप पेशे से मॉडल और एक बिजनेस को हैंडल करती हैं। इवाना ने 1977 में डॉनल्ड ट्रंप से शादी की थी, लेकिन 1992 में यह शादी खत्म हो गई थी। असल में इवाना ने एक टीवी शो के दौरान यह कहकर सबकों चौंका दिया था कि मेरे पास व्हाइट का सीधा नंबर और मैं जब चाहूं उन्हें फोन कर सकती हूं, लेकिन मैं ऐसा इसलिए नहीं करना चाहती क्योंकि वहां मेलानिया है। यदि मैं उन्हे फोन करती हूं तो मेलानिया को जलन महसूस होगी, क्यों मैं ट्रंप की पहली पत्नी हूं और कोई दूसरी पत्नी यह बाद बर्दाश्त नहीं कर सकती। हालांकि यह बात इवाना ने मजाक के तौर पर कही थी।

मजाक पर दी प्रतिक्रिया

इवाना का यह मजाकियां अंदाज ट्रंप की तीसरी पत्नी और अमरीका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप को बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने कहा कि उनके इस बयान में कोई दम नहीं है। मेलानिया की प्रवक्ता स्टेफनी ग्रिशम की ओर जारी बयान में कहा गया कि उन्हें ही अमरीका की फर्स्ट लेडी होने का दर्जा प्राप्त है। बयान में यह भी कहा गया कि इवाना की ओर से यह सब केवल लोगों का ध्यान आकर्षण के लिए किया गया है। बता दें कि ट्रंप की पहली पत्नी इवाना, इवांका ट्रंप की मां हैं। इवाना ने अपनी किताब में ट्रंप और उनके तीनों बच्चों के बारे में विस्तारसे बताया है। जानकारी के मुताबिक ट्रंप से तलाक के समय इवाना ने उन पर रेप का आरोप लगाया था। हालांकि बाद में उन्होंने इसको लेकर स्पष्टीकरण भी दिया था।

Updated on:
10 Oct 2017, 4:04 PM IST
Published on: