अमरीका

IMF ने अमरीका को चेताया, कहा- ट्रंप की एक्सपोर्ट पॉलिसी से होगा बहुत नुकसान

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एल्यूमिनियम और स्टील के आयात पर शुल्क लगाने का ऐलान किया था।

2 min read
Mar 03, 2018
IMF warns To Trump

न्यूयॉर्क: अमरीका ऐसा देश है, जिसकी अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है। लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कुछ फैसलों से उस ताकत को नुकसान पहुंच सकता है। दरअसल, ये मानना है अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानिक IMF का, जिसने अमरीका को चेताया है कि डोनाल्ड ट्रंप के स्टील और ऐल्युमिनियम आयात पर लगाए गए भारी शुल्क से उसके साथ-साथ उसके व्यापार सहयोगियों को भी नुकसान हो सकता है। आईएमएफ ने सभी देशों से व्यापार में असहमति के मुद्दों को रचनात्मक तरीके से दूर करने का आग्रह किया है।

ट्रंप ने स्टील और ऐल्युमिनियम पर लगाया था आयात शुल्क
आईएमएफ ने अमरीका को साफ चेताया है कि ट्रंप के इस फैसले से न सिर्फ अमरीका पर असर पड़ेगा बल्कि उसके अन्य व्यापार सहयोगी देशों पर भी इसका असर पड़ेगा। आपको बता दें कि ट्रंप ने गुरुवार को कहा था कि वह अमेरिकी उद्योग के हितों की रक्षा के लिए स्टील पर 25 प्रतिशत तथा ऐल्युमिनियम पर 10 प्रतिशत आयात शुल्क लगाएंगे।

IMF के प्रवक्ता का बयान...
ट्रंप के इस फैसले को लेकर आईएमएफ के प्रवक्ता गेरी राइस ने कहा, ‘अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा आयात सीमि करने से न केवल अमेरिका के बाहर नुकसान होगा, बल्कि अमेरिका में विनिर्माण और निर्माण क्षेत्र समेत उसकी अर्थव्यवस्था भी इससे प्रभावित होगी।'

कनाडा ने भी किया फैसले का विरोध
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले का विरोध न सिर्फ आईएमएफ ने किया है बल्कि कई देशों ने भी ट्रंप के इस फैसले पर विरोध जाहिर किया है। कनाडा ने ट्रंप के इस फैसले का विरोध करते हुए कहा कि इस तरह के टैरिफ से दोनों साइड के बॉर्डर पर बाधा बढ़ेगी। आपको बता दें कि कनाडा वो देश है जो कि अमरीका को सबसे ज्यादा स्टील सप्लाई करता है। यह उन देशों में एक है, जिन्‍होंने कहा है कि यदि यूएस प्रेसिडेंट अपने इस प्‍लान में आगे बढ़ते हैं तो वे भी जवाबी कदम पर विचार करेंगे।

वहीं अमरीका के इस फैसले को लेकर वर्ल्‍ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन के डायरेक्‍टर जनरल रोबर्टो अजेविडो ने कहा कि ट्रेड वार से किसी का भी भला नहीं होगा। लेकिन ट्रम्‍प के इस ट्वीट से टकराव बढ़ सकता है कि ट्रेड वार अच्‍छी होती है।

आपको बता दें कि अमेरिका का विनिर्माण और निर्माण क्षेत्र ऐल्युमिनियम और स्टील का सबसे बड़ा उपयोगकर्ता है। उन्होंने कहा कि आईएमएफ इस बात को लेकर चिंतित है कि अमेरिका के प्रस्तावित उपायों से दूसरे देश भी राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर आयात प्रतिबंध को युक्तिसंगत ठहराएंगे।

Published on:
03 Mar 2018 08:06 pm
Also Read
View All