
नई दिल्ली। ईरान परमाणु समझोते से बाहर होने की घोषणा के बाद जहां डोनाल्ड ट्रंप अलग-थलग पड़ते नजर आ रहे हैं, वहीं अमरीका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने ट्रंप की ईरान न्यूक्लियर डील से अलग होने की धमकी को खतरनाक बताया है। पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि ट्रंप अन्य देशों से किए गए अमरीका के वादों की वैधता कम कर रहे हैं। बता दें कि ट्रंप ने ईरान पर वर्ष 2015 के ऐतिहासिक समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।
छोटा बड़ा अमरीका
दरअसल, क्लिंटन ने शनिवार को एक इंटरव्यू के दौरान बोल रही थी। उन्होंने कहा कि सबूत इस बात के संकेत दे रहे हैं कि ईरान परमाणु समझौते का ईमानदारी से पालन कर रहा है, बावजूद इसके इस समझौते को खत्म करने की धमकी हमे मूर्ख और छोटा बनाती है। अमरीका की पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि यह ना केवल इस स्थिति में खराब है बल्कि इससे दुनियाभर में अमरीका को लेकर एक गलत संदेश जा रहा है। लोगों के मन में कहीं न कहीं यह बात आ रही है कि अमेरिका अपने वादे का पक्का नहीं है। बता दें कि अमरीका राष्ट्रपति ईरान परमाणु समझोते से बाहर होने की धमकी दे चुके हैं। दो दिन पूर्व भी ट्रंप ने ईरान को 'धर्मांध हुकूमत' करार देते हुए उसकी निंदा की थी। इसके साथ ही समझोते से हटने की धमकी दी है। वहीं अमरीका की इस धमकी से पी—5 के अन्य देश जो समझोते में शामिल हैं, ने अमरीका की इस धमकी को गलत ठहराया है। ब्रिटेन, जर्मनी और यूई की ओर से कहा गया है कि ईरान समझोते का पालन कर रहा है, ऐसे में उससे अलग होने की बात बेतुकी है। उन्होंने ट्रंप से भी इस मामले में पुर्नविचार करने को कहा है।
ट्रंप ने नहीं पढ़ा है अंतरराष्ट्रीय कानून
वहीं दूसरी ओरे ट्रंप की धमकी पर ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि
इस समझोते में अमरीका केवल अकेला नहीं है, उसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण देश भी इसमे शामिल हैं। ऐसे में ट्रंप इस समझौते से अकेले कैसे हट सकते रूहानी ने यह भी कहा कि ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय कानून ढंग से नहीं पढ़ा है। कई से देशों के बीच हुए समझौते को एक राष्ट्रपति कैसे रद्द कर सकता है?