अमरीका

आखिर जो बाइडेन ने अपने कोरोना वैक्सीनेशन का क्यों कराया लाइव टेलीकास्ट, जानिए यहां

जो बाइडेन ने टेलीविजन पर सीधी प्रसारण में फाइजर की कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक का टीका लगवाया बाइडेन ने देशवासियों से मास्क पहनने और छुट्टियों के दौरान सामाजिक दूरी का पालन करने भी आग्रह किया
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Dec 2020, 11:54 AM IST
Joe Biden praised Trump administration after Corona vaccine
Joe Biden praised Trump administration after Corona vaccine

वाशिंगटन। अमरीका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन ने सोमवार को देश को आश्वस्त करने के लिए टेलीविजन पर सीधी प्रसारण में फाइजर की कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक का टीका लगवाया। बिडेन ने डेलावेयर के नेवार्क में क्रिस्टियानाकारे अस्पताल में पहली खुराक का टीका लगवाने बाद कहा कि मैं यह प्रदर्शन इस लिए कर रहा हूं कि लोगों को टीका लगवाने के लिए तैयार रहना चाहिए। चिंता की कोई बात नहीं है।

बाइडेन ने की ट्रंप प्रशासन की तारीफ
बाइडेन ने कहा कि ट्रम्प प्रशासन टीका कार्यक्रम शुरू करने के लिए 'कुछ श्रेय का हकदार है। उन्होंने ने देशवासियों से मास्क पहनने और छुट्टियों के दौरान सामाजिक दूरी का पालन करने भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अगर आप यात्रा कर रहे है या नहीं कर रहे। इससे पहले दिन में बाइडेन की पत्नी जिल बिडेन ने पहली खुराक का टीका लगवाया।

यह भी लगवा सकते हैं कोरोना का टीका
निर्वाचित उपराष्ट्रपति-चुनाव कमला हैरिस और उनके पति डग एमहॉफ के भी अगले सप्ताह टीका लगवाने की उम्मीद है। उपराष्ट्रपति माइक पेंस और हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी उन नेताओं में से थे, जिन्हें पिछले सप्ताह टीके की पहली खुराक ली थी। उल्लेखनीय जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार दुनिया में कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 17,994,936 लोग कोरोना संक्रमित है और 319,086 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

Updated on:
22 Dec 2020, 11:54 AM IST
Published on: