अमरीका

मेलानिया ट्रंप की किडनी की सर्जरी सफल, पत्नी से मिलने ऐसे पहुंचे ट्रंप

सोमवार को हुए इस सर्जरी के बाद वो मैरीलैंड के एक अस्पताल की देखरेख में हैं।

less than 1 minute read
May 15, 2018
Melania Trump undergone successful kidney surgery

वाशिंगटन। अमरीका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप की किडनी का ऑपरेशन सफल रहा। सोमवार को हुए इस सर्जरी के बाद वो मैरीलैंड के एक अस्पताल की देखरेख में हैं। अमरीकी मीडिया के मुताबिक, मेलानिया की सोमवार को बेथेस्डा के वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में सर्जरी हुई थी।

किडनी से संबंधित दिक्कत से परेशान थी मेलानिया
इस बारे में मेलानिया के कार्यालय की ओर से जारी भी बयान जारी किया गया जिसमें कहा गया कि, 'मेलानिया ट्रंप को किडनी से संबंधित दिक्कत हो रही थी, जिसकी वजह से उनकी सर्जरी की गई थी। अब वह इस सप्ताह अस्पताल में ही रह सकती हैं।'

प्रवक्ता ने अधिक जानकारी देने से इनकार किया
हालांकि प्रथम महिला मेलानिया की प्रवक्ता ने उनकी सेहत के बारे में इससे अधिक जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया। मेलानिया की प्रवक्ता स्टेफनी ग्रिशम ने मीडिया से सिर्फ इतना बताया कि वह ठीक हैं।

सर्जरी के बाद मेलानिया से मिलने पहुंचे ट्रंप
सर्जरी के बाद अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनसे मिलने हेलीकॉप्टर से वाल्टर रीड नेशनल मिलिटरी मेडिकल सेंटर पहुंचे। उनसे मिलने के बाद ट्रंप ने ट्वीट किया कि उनकी पत्नी अब बेहतर हैं। इससे पहले उन्होंने एक ट्वीट में सफल सर्जरी के बारे में बताते हुए सभी शुभचिंतकों को उनके लिए प्रार्थना करने के लिए धन्यवाद दिया गया था।

Published on:
15 May 2018 11:59 am