बंदूकधारी एक पारिवारिक कार्यक्रम में पहुंचे थे गोलीबारी में एक बच्चे की मौत बंदूकधारी वहां एक बार मालिक से मिलने पहुंचे थे
मेक्सिको। मेक्सिको के वेराक्रूज में एक पार्टी के दौरान कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने तबाड़तोड़ गोलीबारी की। इस गोलीबारी में एक बच्चे के साथ 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। लोक सुरक्षा सचिवालय के अनुसार बंदूकधारी मिनाटीत्लान में एक पारिवारिक कार्यक्रम में पहुंचे। बंदूकधारियों ने वहां अल बेकी नाम के व्यक्ति से मिलने पहुंचे थे। यह व्यक्ति स्थानीय बार का मालिक है।
मादक पदार्थ को लेकर हिंसाएं बढ़ रहीं हैं
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस घटना में सात पुरुष, पांच महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई और वहीं चार अन्य घायल हो गए हैं। अभी तक गोलीबारी के मकसद का पता नहीं चल सका है। गौरतलब है कि वैराक्रूज में मादक पदार्थ को लेकर हिंसाएं बढ़ रहीं हैं। यहां पर अपराध अपने चरम पर है। मादक पदार्थ को लेकर कई गिरोहों में जंग छिड़ी हुई है। पुलिस जांच कर रही है कि यह किसी तरह की आतंकी घटना तो नहीं हैं। इसके लिए सीसीटीवी की मदद भी ली जा रही है। अभी किसी भी गुट ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..