
वॉशिंगटन: अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से एक मॉडल के साथ अफेयर को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं। प्लेबॉय पत्रिका की पूर्व मॉडल करेन मैकडोगल ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ कैलिफोर्निया में शिकायत दर्ज कराई है। मैकडोगल ने दावा किया है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का उनके साथ अफेयर रह चुका है। उनका कहना है कि उन्हें उस एग्रीमेंट से आजाद किया जाए, जिसकी वजह से वो इस मामले को लेकर कुछ भी बोल नहीं पा रही हैं।
पूर्व मॉडल को जान से मारने की मिल रही हैं धमकियां
पूर्व मॉडल ने ट्रंप पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कंपनी की तरफ से मुझ से झूठे वादे किए गए। इसके अलावा मुझे ट्रंप के साथ अफेयर की बातों को दबाने के लिए कहा जा रहा है और चुप रहने के लिए जान से मारने की भी धमकियां दी जा रही हैं। मैकडोगल ने कहा कि मैं कंपनी के अधिकारियों, वकीलों के चंगुल से बाहर आना चाहती हूं।
मुंह बंद करने के लिए दिए गए थे 1.5 लाख डॉलर
मैकडोगल के आरोपों को लेकर उनके वकील पेटर स्टरिस ने भी मीडिया को यही है कि यह मामला एक अमेरिकी मीडिया कंपनी नेशनल इंक्वायर्र के प्रकाशक के खिलाफ दर्ज करवाया है जिसने उसे इस मामले में कुछ न बोलने के लिए वर्ष 2016 डेढ़ लाख डॉलर की राशि प्रदान की थी।
कंपनी के मालिक और ट्रंप की है अच्छी दोस्ती
अमेरिकी मीडिया कंपनी ने एक करार के तहत मैकडोगल को यह राशि इसलिए दी थी कि उनके अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ संबंधों पर लिखने या प्रकाशन का एकमात्र अधिकार कंपनी के पास रहे। कंपनी ने हालांकि इस संबंध में कभी कुछ प्रकाशित नहीं किया। कंपनी के मालिक डेविड पेकर को ट्रंप का अच्छा दोस्त माना जाता है। अमेरिकी मीडिया कंपनी ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
पोर्न स्टार के साथ भी संबंध के चलते ट्रंप रहे हैं विवादों में
आपको बता दें कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इससे पहले एक पोर्न स्टार डेनियल स्टॉर्मी के साथ अफेयर के चलते विवादों में रह चुके हैं। इससे पहले मार्च में ही स्टोर्मी डेनियल्स ने ट्रंप के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। स्टॉर्मी ने कहा था कि ट्रंप और उनके संबंध थे और चुनाव के समय इस बात को दबाने के लिए उन्हें 1,30,000 डालर की राशि का समझौता किया गया था। ट्रंप ने हालांकि कभी इस समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए।