1947 में विभाजन के समय जो लोग भारत से पाकिस्तान चले गए थे उन्हें मुहाजिर समुदाय के लोग कहा जाता है, इसमें ज्यादातर लोग मुस्लिम थे।
न्यूयॉर्क: UN में भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के द्वारा पाकिस्तान की बख्खियां उधेड़े जाने के बाद पाकिस्तान चौतरफा घिरता नजर आ रहा है। सुषमा स्वराज के भाषण के बाद न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र हेडक्वॉर्टर के सामने पाकिस्तान के मुहाजिर समुदाय के लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया। इन लोगों का प्रदर्शन पाकिस्तान में हो रहे मानवाधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ किया। इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन मुताहिद कौमी मूवमेंट के यूएस विंग के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया था।
पाकिस्तान में 3 दशकों में हजारों मुहाजिरों को मारा गया
आपको बता दें कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी अपने भाषण में ये बात कही थी कि मानवाधिकार का उल्लंघन करने वाला पाकिस्तान यूएन के मंच से हमें मानवाधिकार का पाठ न पढ़ाए। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि पाकिस्तान में पिछले 3 दशकों में उनके समुदाय के हजारों निर्दोषों की हत्या कर दी है, साथ ही कई लोगों के खिलाफ फर्जी मुकदमे बनाकर उन्हें जेल में ठूंस दिया है। मुताहिद कौमी मूवमेंट के नेता अल्ताफ हुसैन ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से आग्रह किया कि वो आगे आकर पाकिस्तान में पीड़ित लोगों की मदद करें।
'पाक आर्मी पर लगे इंटरनेशनल बैन'
आपको बता दें कि मुताहिद कौमी मूवमेंट उर्दू बोलने वाले उन मुहाजिर समुदाय के लोगों का प्रतिनिधित्व करता है, जो कि 1947 में विभाजन के दौरान भारत से पाकिस्तान चले गए थे। प्रदर्शनकारियों ने बताया मुहाजिर समुदाय 1947 में भारत से पाकिस्तान आया था जोकि सबसे बड़ी गलती थी। उन्होंने पाकिस्तानी सेना और रेंजर्स पर इंटरनेशनल बैन लगाने की मांग की।
पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस का भी किया था बहिष्कार
आपको बता दें कि अगस्त में मुहाजिर समुदाय ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस का भी बहिष्कार किया था। WMC ने यह अपील पाकिस्तान में मूल निवासियों के कथित नरसंहार के विरोध में की थी। मुहाजिर वह समुदाय है जो विभाजन के समय भारत से पाकिस्तान आ गया था।
मौलिक अधिकारों की उड़ रही हैं धज्जियां
मुहाजिरों का आरोप है कि पाकिस्तानी सेना और रेंजर्स ने पिछले कुछ सालों में कई सैन्य अभियानों के तहत 22 हजार मुहाजिरों को मार डाला है। इस समुदाय के मुताबिक पाकिस्तान में मुहाजिरों के मौलिक अधिकारों और स्वतंत्रता का दमन किया जा रहा है।
New York: Muhajir community and Muttahida Qaumi Movement(MQM) workers protests against Pakistan and Pakistani Army pic.twitter.com/xtLJwHl1rs— ANI (@ANI) September 24, 2017 Muhajirs moved to Pakistan from India in 1947,which was our biggest mistake. We demand an international ban on Pak Army&Rangers: Kehkashan pic.twitter.com/fWLFXwmydJ— ANI (@ANI) September 24, 2017