अमरीका

पा‍क से आतंकियों को उखाड़ फेंकने की जरूरत : पेंटागन कमांडर

शीर्ष अमरीकी जनरल में से एक ने सीधे-सीधे पाकिस्‍तान का नाम लेकर कहा कि वह आतंकियों का सुरक्षित पनाहगाह बन गया है।
2 min read
• •
Updated: 21 Jun 2018, 1:38 PM IST
terrorist
पा‍क से आतंकियों को उखाड़ फेंकने की जरूरत : पेंटागन कमांडर

वाशिंगटन : पूरी दुनिया में आतंकवाद बहुत तेजी से जड़ें जमाता जा रहा है। इस वजह से दुनिया भर में जान माल का काफी नुकसान पहुंच रहा है। भारत भी आतंकवाद से प्रभावित है, इसकी वजह से भारत को भी काफी हानि उठानी पड़ी है। इसी के मद्देनजर आतंकवाद से जूझ रहे देश अफगानिस्तान में अमरीकी और नाटो सैन्य बलों की अगुवाई के लिए नामित किए गए शीर्ष अमरीकी जनरल में से एक ने सीधे-सीधे पाकिस्‍तान का नाम लेकर कहा कि वह आतंकियों का सुरक्षित पनाहगाह बन गया है और आज की सबसे बड़ी जरूरत पाकिस्‍तान में छिपे इन आतंकियों को उखाड़ फेंकने की है।

पाकिस्‍तान को दी धमकी
गुरुवार का अमरीकी जनरल ने कहा कि अफगानिस्तान में दीर्घकालिक स्थायित्व हासिल करने के लिए पाकिस्तान से आतंकियों की सुरक्षित पनाहगाहों को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। लेफ्टिनेंट जनजर ऑस्टिन मिलर ने अफगानिस्तान में अमरीका और नाटो बलों के कमांडर के तौर पर अपनी नियुक्ति के सत्यापन से संबंधित सुनवाई के दौरान कहा कि पाकिस्तान को न केवल कूटनीतिक तौर पर, बल्कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी अफगानिस्तान में समाधान का हिस्सा होना चाहिए।

सीनेट ने प्रकट की चिंता
लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि उन्‍हें इस बात की बड़ी उम्मीद है कि पाकिस्‍तान भी इस समाधान का हिस्सा बनेगा। इतना ही नहीं, कांग्रेस की इस सत्यापन सुनवाई के दौरान सीनेट की सशस्त्र बल सेवा समिति के कई सदस्यों ने पाकिस्तान में आतंकवादियों की सुरक्षित पनाहगाहों के लगातार बने रहने पर चिंता प्रकट की।

प्रशिक्षण, सलाह ऐसा कर सकते हैं
लेफ्टिनेंट जनरल मिलर ने अमरीकी सीनेटर डान सुल्‍लीवान के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अगर हमें अफगानिस्‍तान में वहां सफल होना है तो यह बेहद जरूरी है कि आतंकियों की सुरक्षित पनाहगाहों को वहां से और पड़ोसी देशों से उखाड़ फेंका जाए। इसके बाद उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से ही पूछ लिया कि क्‍या पाकिस्तान में सुरक्षित पनाहगाहों के रहने पर हम प्रशिक्षण , सलाह या सहयोग से अपने राष्ट्रीय हितों को सुरक्षित कर सकते हैं। मुझे लगता है नहीं। क्‍योंकि सुरक्षित पनाहगाह इसे अधिक कठिन बनाते हैं।

Published on: