अमरीका

लॉन्च के बाद फेल हुआ बूस्टर रॉकेट, दो अंतरिक्ष यात्रियों की कराई गई इमर्जेंसी लैंडिंग

अमरीका और रूस के दो अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जा रहे बूस्टर रॉकेट का इंजन टेक ऑफ के बाद फेल हो गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Oct 2018, 6:29 PM IST
astronauts
लॉन्च के बाद फेल हुआ एक रूसी बूस्टर रॉकेट, दो अंतरिक्ष यात्रियों ने की इमर्जेंसी लैंडिंग

वाशिंगटनः अमरीका और रूस के दो अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जा रहे बूस्टर रॉकेट का इंजन टेक ऑफ के बाद फेल हो गया। इसके बाद इन क्रू मेंबर को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। दोनों अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। नासा की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि रूस के एलेक्सी ओवचिनिन और अमरीका के निक ह्यूज से वह संपर्क में हैं। बता दें कि रॉकेट सोयुज अंतरिक्ष यान को लेकर स्पेस सेंटर जा रहा था। सोयुज के भीतर बैठे दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की नासा ने तस्वीर और वीडियो जारी किया है जिसमें वे काफी घबराए हुए लग रहे हैं।

Published on: