अमरीका

अमरीका: अटॉर्नी जनरल विलियम बर्र पर अवमामना का आरोप, हाउस पैनल की घोषणा से बढ़ीं ट्रंप की मुश्किलें

रूस के अमरीकी चुनाव में कथित हस्तक्षेप पर बनी थी मुलर कमेटी 2016 के अमरीकी चुनाव में ट्रंप और रूस के बीच सांठगांठ का आरोप बर्र ने हाउस में जारी नहीं की थी मुलर रिपोर्ट
2 min read
• •
Updated: 9 May 2019, 9:06 PM IST
Trump and Burr

वाशिंगटन। अमरीकी अटार्नी जनरल बिल बर्र को अमरीकी प्रतिनिधि सभा में अब अवमानना के मामले का सामना करना पड़ेगा। अमरीकी अटॉर्नी जनरल विलियम बर्र को अब कांग्रेस के सामने अवमानना मामले में अपना पक्ष रखना होगा। हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स की न्यायपालिका समिति ने यह फैसला सुनाया। अमरीकी चुनाव में रूसी हस्तक्षेप पर मुलर के निष्कर्षों पर तनाव बढ़ने के कारण डेमोक्रेट्स ने इस मामले के लिए काफी दवाब डाला था ।

विलियम बर्र पर अवमामना का आरोप

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपोर्ट पर कार्यकारी विशेषाधिकार का दावा करते हुए इसे सार्वजनिक दृष्टिकोण से बचाने के लिए वीटो कर दिया। इस मामले में वाइट हाउस और कांग्रेस ने एक दूसरे पर सत्ता का आपको बता दें कि इससे पहले विशेष वकील रॉबर्ट मुलर की रिपोर्ट से यह निष्कर्ष नहीं निकाला कि 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने के लिए मास्को और ट्रम्प के बीच एक आपराधिक साजिश हुई थी। हालांकि मुलर ने ऐसे दस उदाहरणों का हवाला दिया है जहां ट्रम्प ने इस जांच को बाधित करने का प्रयास किया। इस बीच सीनेट इंटेलिजेंस कमेटी ने राष्ट्रपति ट्रम्प के बेटों में से एक डोनाल्ड ट्रंप जूनियर को कानूनी रूप से गवाही देने के लिए मजबूर कर दिया। उन्हें सितंबर 2017 में सीनेट न्यायपालिका समिति को दी गई गवाही के बारे में एक बार फिर से बताना होगा। ट्रंप जूनियर के बयान के बाद राष्ट्रपति के पूर्व वकील माइकल कोहेन द्वारा विरोधभासी बयान दिया गया था।

बर्र पर अवमानना वोट क्यों

डेमोक्रेटिक सांसदों ने बर्र के खिलाफ बिना मुलर रिपोर्ट जारी करने के उसे रद्द घोषित करने के खिलाफ अवमानना का आदेश दिया है। आरोप है कि इस मामले में बर्र ने कानूनी आदेश का पालन नहीं किया। 448 पन्नों की रिपोर्ट पिछले महीने जारी की गई थी, उसमें उन सूचनाओं को शामिल किया गया था, जिनमें ऐसी जानकारी शामिल है कि रूस ने अमरीकी चुनाव में कथित रूप से हस्तक्षेप किया है। बता दें कि हाउस का आदेश मिलने के बाद भी बर्र ने कहा था कि अटार्नी होने के नाते यह उनका विशेषाधिकार है कि वह कब-कौन सी रिपोर्ट जारी करते हैं। बुधवार को न्यायपालिका समिति ने पूर्ण हाउस वोट के लिए अटॉर्नी जनरल के खिलाफ अवमानना का मामला शुरू करने के लिए 24-16 से मतदान किया।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Updated on:
9 May 2019, 9:06 PM IST
Published on: