अमरीका

रूसी-अमरीका के बीच द्विपक्षीय संबंधों-अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर खास बातचीत

उनके बातचीत में रूस-अमरीका संबंधों, सीरिया मुद्दे पर संभावित सहयोग और कोरियाई प्रायद्वीप की संभावनाओं पर चर्चा का अहम विषय था।
2 min read
• •
Updated: 22 Jul 2018, 1:52 PM IST
US-russia had telephone exchange about international relationships
रूसी-अमरीका के बीच द्विपक्षीय संबंधों, अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर खास बातचीत

बर्लिन। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और अमरीकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने दोनों देशों के कई महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा की। उनके बातचीत में रूस-अमरीका संबंधों, सीरिया मुद्दे पर संभावित सहयोग और कोरियाई प्रायद्वीप की संभावनाओं पर चर्चा का अहम विषय था।

शनिवार को टेलीफोन पर हुई अहम मुद्दों पर लंबी बातचीत

इस मामले में समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के विदेश मंत्रालय द्वारा एक बयान में कहा गया कि लावरोव व पॉम्पियो ने शनिवार को टेलीफोन पर काफी लंबी बातचीत की। वातार्लाप के दौरान दोनों ने साझा लाभों व समानता के आधार पर दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।

सीरिया के मानवीय समस्याओं के निवारण मुद्दें पर विशेष गौर

मीडिया रिपोर्टों में उनके बयान के अनुसार कहा गया कि राजनयिकों ने कई अतिआवश्यक अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। इसमें रूस व अमरीका के दूसरे देशों के साथ सीरिया के मानवीय समस्याओं को सुलझाने पर बातचीत अहम मुद्दा रहा। इसके अलावा कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु मुक्त करने जैसे मुद्दे भी शामिल रहे।

फिनलैंड में 16 जुलाई को शिखर सम्मेलन में साथ आए थे पुतिन-ट्रंप

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में 16 जुलाई को शिखर सम्मेलन में भाग लिया था जिसमें दोनों नेताओं ने रूस-अमरीकी संबंधों, राष्ट्रीय सुरक्षा और शीर्ष अंतरराष्ट्रीय मुद्दों सहित कई विषयों पर चर्चा की।

फॉल समिट में भाग लेने के लिए पुतिन को न्योता

गौरतलब है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन से अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन को वाशिंगटन डीसी आने के लिए न्योता देने की बात भी कही है। उन्होंने उन्हें फॉल समिट के लिए आमंत्रित करने के लिए कहा है। इस बारे में वाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी सारा सैंडर्स ने ट्वीटर पर ऐलान किया है।

Published on: