अमरीका

अमरीका: जनरल स्टोर में दो लोगों को गोली मारी, गिरफ्तार

पुलिस की तरफ से फिलहाल हमलावर की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Oct 2018, 4:06 PM IST
crime
अमरीका: जनरल स्टोर में दो लोगों को गोली मारी, गिरफ्तार

अमरीका के एक किराना स्टोर में एक व्यक्ति ने महिला और पुरुष को गोली मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना केंटकी के बाहरी इलाके लुइजविले में स्थित क्रोजर कंपनी के एक किराना स्टोर में हुई। मौके से फरार होने से पहले हमलावर की एक नागरिक से मुठभेड़ भी हुई, जिसके पास हथियार था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार- कुछ ही देर बाद हमलावर को पकड़ लिया गया।

एक रिपोर्ट में जेफरसनटाउन के पुलिस प्रमुख सैम रोजर्स के हवाले से बताया गया कि- दोनों पीड़ितों ने स्टोर में ही दम तोड़ दिया था। जबकि उन्होंने यह नहीं बताया कि पुलिस हमलावर की मंशा का पता लगा पाई है या नहीं। उन्होंने संदिग्ध की पहचान का खुलासा भी नहीं किया।

रोजर्स के अनुसार- पुलिस को स्थानीय समयानुसार दोपहर तीन बजे घटना की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि संदिग्ध ने स्टोर में खड़े पुरुष पर कई गोलियां चलाईं। उसने पार्किंग में खड़ी महिला पर भी कई गोलियां दागी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बंदूक से लैस एक नागरिक ने पार्किंग में हमलावर का सामना किया, लेकिन संदिग्ध वहां से फरार होने में कामयाब हो गया। हालांकि, थोड़ी ही दूर भागने के बाद उसे पकड़ लिया गया।

Published on: