अमरीका

जब ट्रंप बनने चले थे पीएम मोदी के मैचमेकर, नेपाल-भूटान का किया था तिरस्कार

ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा कि, 'आह, मुझे लगता है कि मैं किसी के साथ उनकी जोड़ी बनाने में मदद कर सकता हूं।'

2 min read
Aug 14, 2018
जब ट्रंप बनने चले थे पीएम मोदी के मैचमेकर, नेपाल-भूटान का किया था तिरस्कार

वाशिंगटन। प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद अब तक नरेंद्र मोदी ने कई देशों का दौरा किया है। एक ऐसे ही दौरे की चर्चा इन दिनों मीडिया रिपोर्ट में छाई हुई है। दरअसल उस दौरान पीएम मोदी के शादी को लेकर को कुछ ऐसी बातें हुई थी जिन्हें आप भी जानना चाहेंगे। ये बात प्रधानमंत्री मोदी के पिछले साल हुई अमरीकी यात्रा की है।

मैचमेकर बनने चले थे ट्रंप

मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि दौरे के वक्त जब ट्रंप को अपने साथियों से ये पता चला कि पीएम मोदी अपनी पत्नी से कई सालों से अलग रह रहे हैं, तो उन्होंने इसका मजाक बनाते हुए कहा था कि वो मोदी के मैचमेकर बन सकते हैं। दरअसल अमरीकी यात्रा के दौरान ट्रंप को उम्मीद थी कि मोदी अपनी पत्नी के साथ बैठक में शामिल होंगे, लेकिन उनके सहयोगियों ने बताया कि ये मुमकिन नहीं है, तो इस पर ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा कि, 'आह, मुझे लगता है कि मैं किसी के साथ उनकी जोड़ी बनाने में मदद कर सकता हूं।'

नेपाल को 'निप्पल' और भूटान को 'बटन'

आपको बता दें कि रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि उस वक्त ट्रंप को भारत के पड़ोसी देशों के बारे में भी ठीक तरह से जानकारी नहीं थी। उन्हें देशों के नाम भी सही तरह से उच्चारण करने नहीं आ रहा था। बैठक की तैयारी में ट्रंप के साथ रहे एक साथी का कहना है कि उस दक्षिण एशिया का मैप देखते हुए ट्रंप ने नेपाल को 'निप्पल' और भूटान को 'बटन' कह दिया था।

इन दिनों ठीक नही हालात

हालांकि एक वक्त में मोदी के लिए जोड़ीदार ढूंढने वाले ट्रंप के अमरीका और भारत के बीच इन दिनों तनावपूर्ण रिश्ते हैं। यही वजह है कि अमरीका ने पिछले दिनों बिना कारण बताए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ राजनयिक वार्ता स्थगित कर दी थी, फिलहाल ये वार्ता 6 सितंबर को होनी है। इसके पीछे का कारण व्यापार में संघर्ष, ईरान से तेल आयात और रूस से रक्षा डील जैसे मुद्दे हैं।

ये भी पढ़ें

हैदराबाद पहुंचते ही राहुल ने दिखाए तीखे तेवर,बोले-मोदी और केसीआर चला रहे हैं उद्योगपतियों की सरकार
Published on:
14 Aug 2018 09:33 am
Also Read
View All