अमेठी

Amethi News : UP में पूरे परिवार की गोली मारकर हत्या, मृतकों में शिक्षक पति,पत्नी और दो बच्चे…जिले में हड़कंप

Amethi News: गुरुवार शाम जिले में वीभत्स कांड हो गया, यहां बदमाशों ने घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से टीचर सुनील कुमार, उनकी पत्नी और 5 और डेढ़ साल की बेटियों की मौत हो गई। घर के आंगन में नल के पास पति-पत्नी के शव पड़े थे। थोड़ी दूर पर उनके दो मासूम बच्चों की लाश थी।

2 min read
Oct 03, 2024

अमेठी जनपद से बड़ी खबर सामने आ रही है। अमेठी जनपद में एक गवर्नमेंट स्कूल के टीचर और उसकी पत्नी तथा दो बच्चों को गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार शाम को बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।अध्यापक उसके परिवार को खत्म करने के बाद बदमाश आसानी से वहां से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरी जनपद में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा घटनास्थल पर कई थानों की फोर्स भी बुला ली गई।वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना में शामिल बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षक के पूरे परिवार की गोली मारकर हत्या

यह पूरा मामला अमेठी जनपद के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अहोरवा भवानी कस्बे का है। बताया जा रहा है की सरकारी अध्यापक सुनील कुमार का ट्रांसफर अभी हाल ही में रायबरेली के ऊंचाहार से अमेठी जनपद में हुआ था। यहां वह किराए पर मकान लेकर पत्नी और बच्चों के साथ रह रहे थे।अमेठी जनपद के सिंहपुर ब्लाक अंतर्गत पहना प्राथमिक विद्यालय पर उनकी तैनाती हुई थी। गुरुवार को वह अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ अपने किराए के मकान में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बदमाश वहां पहुंचे और सुनील कुमार तथा उनकी पत्नी और बच्चों को गोली मार दिए।घटना की जानकारी मिलने के बाद शिवरतनगंज थाने के साथ ही आसपास के कई थानों की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है।इसके अलावा एसपी अनूप सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। घटना जानकारी मिलने के बाद एडीजी लखनऊ जोन और आईजी रेंज अयोध्या भी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं। चौराहे पर इस तरीके की घटना होने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

घर में भयावह था मंजर, जो जहां मिला उसे मारी गई गोली

घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस मौके पर पहुंची तो सरकारी अध्यापक सुनील कुमार और उनकी पत्नी तथा बच्चों की लाश जहां तहां पड़ी थी। देखने में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि बदमाशों द्वारा अंधाधुंध गोली चलाई गई। जो भी बदमाशों के सामने आया उन्हें गोली मारते गए।फिलहाल इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं बदमाशों द्वारा इस वारदात को क्यों अंजाम दिया गया अभी तक इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही पूरा मामला स्पष्ट होगा।

Updated on:
03 Oct 2024 11:21 pm
Published on:
03 Oct 2024 10:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर