अमेठी

शिवराज के संपर्क में आए भाजपा नेताओं को कराएं 14 दिन क्वारंटाइन : कांग्रेस

अमेठी के कांग्रेस नेता व एमएलसी दीपक सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मांग कि छह दिन पूर्व शिवराज सिंह चौहान लखनऊ आए थे। उनके संपर्क में आए सभी मंत्रियों और भाजपा नेताओं को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन कराएं।

less than 1 minute read
Jul 31, 2020
शिवराज के संपर्क में आए भाजपा नेताओं को कराएं 14 दिन क्वारंटाइन : कांग्रेस

अमेठी. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र अमेठी के कांग्रेस नेता व एमएलसी दीपक सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मांग कि छह दिन पूर्व शिवराज सिंह चौहान लखनऊ आए थे। उनके संपर्क में आए सभी मंत्रियों और भाजपा नेताओं को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन कराएं।

बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम भेजे पत्र में दीपक सिंह ने लिखा है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चार दिन पहले लखनऊ आए थे। वह उत्तर प्रदेश के कई मंत्रियों और भाजपा के तमाम नेताओं से भी मिले थे। उनके संपर्क में आए मंत्री उत्तर प्रदेश भर में तमाम लोगों से मिल रहे हैं। खुलेआम घूम रहे हैं।

दीपक सिंह ने लिखा कि, आपकी सरकार ने ये नियमावली बनाई है कि कोई भी व्यक्ति यदि संक्रामित व्यक्ति के संपर्क में जाता है तो उसे 14 दिन तक अनिवार्य रूप से क्वारंटाइन रहना होगा। उन्होंने पत्र में आगे लिखा कि, यदि कोरोना से संक्रामित हुए मध्य प्रदेश के मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया के संपर्क में शिवराज सिंह चौहान न आए होते तो शायद वो बच जाते। ठीक इसी प्रकार उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री इसका अनुपालन करेंगे तो प्रदेश की जनता को बचाया जा सकेगा। वरना इस नियम की बात सरकार जनता से कैसे कह और अनुपालन करा पाएगी।

Published on:
31 Jul 2020 06:09 pm
Also Read
View All