Amethi News: युवक की 40 दिन पहले शादी हुई थी। पत्नी के हाथों की मेहंदी का रंग फीका पड़ने से पति की संदिग्ध मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। घर से आर्केस्ट्रा देखने की बात कह कर निकले युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से झूलता मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। शरीर पर चोट के निशान भी है।
Amethi news: अमेठी में एक युवक घर से आर्केस्ट्रा देखने की बात कहकर बुधवार की रात में अपने घर से निकला था। गुरुवार को गांव के बाहर पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।नवविवाहित दुल्हन सहित घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो मृतक के शरीर पर चोट के गंभीर निशान देखे गए हैं। जिसके कारण उसके शरीर से खून निकल रहा था। ग्रामीण और परिजनों ने हत्या कर शव को लटकाए जाने की आशंका व्यक्त की है।
Amethi news: अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव के रहने वाले राम आनंद के 25 वर्षीय बेटे मनोज कुमार वर्मा का गांव के बाहर पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजन और ग्रामीण का कहना है कि शरीर पर कई जगह चोट के निशान है। शरीर से खून निकल रहा था। ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पिता रामानंद के मुताबिक मनोज आर्केस्ट्रा देखने के लिए कहकर घर से निकला था। 9 बजे घर से निकलने के बाद देर रात तक वापस नहीं लौटने पर उम्मीद की गई थी। सुबह होते-होते लौट आएगा। लेकिन सुबह होने पर उसका शव सड़क के किनारे आम के पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ पाया गया।
40 दिन पहले मनोज की शादी हुई थी। अभी शादी के खुशियों की रौनक घर में बनी हुई थी। तभी अचानक से गम के काले बादल छा गए। नई नवेली दुल्हन के हाथों की मेहंदी का रंग हल्का करने से पहले उसकी मांग का सिंदूर उजड़ गया।
इस संबंध में जामो थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण का पता चल जाएगा।