20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी के अमेठी दौरे से पहले बीजेपी का हल्लाबोल, रातों-रात लगे विवादित पोस्टर, स्मृति ईरानी के काम से की तुलना

Rahul Gandhi Amethi Tour: राराहुल गांधी के अमेठी दौरे से ठीक पहले शहर में सियासी घमासान शुरू हो गया है। भाजपा के कड़े विरोध प्रदर्शन के बीच, शहर भर में पोस्टर चस्पा किए गए हैं। इन पोस्टरों के जरिए कांग्रेस और स्थानीय सांसद किशोरी लाल शर्मा को सीधे कटघरे में खड़ा किया गया है।

2 min read
Google source verification
Rahul Gandhi Amethi tour, Amethi politics

अमेठी में राहुल गांधी की एंट्री से पहले मचा बवाल, लगे पोस्टर और नारे | फोटो सोर्स- X

Rahul Gandhi Amethi Tour: उत्तर प्रदेश की हाईप्रोफाइल सीट अमेठी में एक बार फिर सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के एक दिवसीय दौरे से ठीक पहले यहां पोस्टर वॉर और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है।

पोस्टर में पूछा सवाल- 2 साल किशोरी लाल तुमने क्या किया?

अमेठी के प्रमुख इलाकों जैसे कांग्रेस कार्यालय, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, कलेक्ट्रेट परिसर और संजय गांधी अस्पताल के बाहर रातों-रात कई पोस्टर चिपका दिए गए। इन पोस्टरों में सीधे अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा पर निशाना साधा गया है। पोस्टर में लिखा है कि सांसद बनने के बाद क्षेत्र में विकास के नाम पर सिर्फ एक स्कूल बस दी गई, वो भी एक कांग्रेस नेता के निजी स्कूल को। साथ ही एक एम्बुलेंस दी गई, जो उनके खुद के ट्रस्ट के अस्पताल को मिली।

स्मृति ईरानी के काम से की गई तुलना

इन पोस्टरों में पूर्व सांसद स्मृति ईरानी के 5 साल के काम की तुलना मौजूदा सांसद किशोरी लाल शर्मा के 2 साल के काम से की गई है। पोस्टर में दावा किया गया है कि स्मृति ईरानी के समय अमेठी में बहुत ज्यादा विकास कार्य हुए थे। इस पोस्टर वार के बाद से ही चाय की थड़ियों से लेकर सोशल मीडिया तक, हर जगह चर्चाओं का बाजार गर्म है।

बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन, लगे 'राहुल गांधी वापस जाओ' के नारे

पोस्टरों के अलावा जमीन पर भी कांग्रेस का विरोध शुरू हो गया है। बुधवार सुबह गौरीगंज के फल मंडी तिराहे पर भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और नेता इकट्ठा हुए। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान ये नारे लगाए- 'राहुल गांधी वापस जाओ', 'राहुल गांधी जवाब दो, अपने पीए का हिसाब दो', 'किशोरी लाल जवाब दो'।

बीजेपी नेताओं ने कहा- जनता मांग रही है हिसाब

इस प्रदर्शन में बीजेपी के जिला महामंत्री विषूव मिश्रा, महेश सोनी और जिला उपाध्यक्ष आशा वाजपेयी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। बीजेपी नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस ने हमेशा अमेठी की जनता को गुमराह किया है। अब यहां की जनता अपने सांसद और कांग्रेस से विकास के कामों का पूरा हिसाब मांग रही है।